Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक बहू अपने परिजनों के साथ ससुराल में धरने पर बैठ गई है। दुल्हन का कहना है कि वो अपने ससुराल में रहना चाहती है लेकिन उसके ससुराल वाले उसे रखने से इंकार कर रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लड़की और उसके ससुराल वालों के बीच काफी बवाल मचा हुआ है।
Bihar News: चप्पलों से की नए रिश्ते की शुरूआत
Bihar News: लड़की के ससुराल पक्ष का कहना है कि सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिस बात पर दुल्हन ने कथित तौर पर दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी थी। इसके बाद विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और कुछ दिनों के बाद लड़की अपने मायके जाकर रहने लगी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी लड़की के ससुराल से कोई उसे लेने के लिए नहीं आया। एक दिन अचानक लड़की अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गई और वहां हंगामा करने लगी।
Bihar News: मौके पर पुलिस तैनात
Bihar News: बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि लड़की धरने के नाम पर ससुराल वालों को काफी परेशान कर रही है कभी वो घर की बिजली काट देती है तो कभी पानी की सप्लाई बंद कर देती है। दो दिन तक परेशान होने के बाद इस बात की जानकारी राजीव नगर थाने में दी गई। मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत करने की कोशिश कर रही है ताकि विवाद बढ़ने से रुक जाए।
Bihar News: तीन सालों से चल रहा है विवाद
Bihar News: राजीव नगर में रहने वाले रिटायर्ड रेल अधिकारी विजय सिंह और उनकी पत्नी चमेली देवी के बेटे रोहित का विवाह साल 2019 में स्मिता नाम की लड़की से हुआ था। इसके बाद शादी के पहले दिन से ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया है। लेकिन स्मिता का कहना है कि ससुराल वाले उस पर शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज को लेकर दबाव बना रहे हैं और उसके साथ मार-पीट कर रहे हैं। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि स्मिता ने सुहागरात पर मामूली से विवाद को लेकर रोहित को सैंडिल से पीट दिया था। उसके बाद अपनी मर्जी से घर छोड़कर चली गई थी।
संबंधित खबरें:
Kannauj Crime News: दुकानदार पर दबंगों ने किया हमला, 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
UP Crime News: नशेड़ी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार