पूर्व मंत्री Satyendra Jain तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे, हालत गंभीर, DDU में भर्ती

Satyendra Jain: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बेहद चिंताजनक है। पिछले 1 साल के दौरान उनका 35 किलो वजन गिर गया है।

0
41
Satyendra Jain injured news
Satyendra Jain

Satyendra Jain:दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।उनकी तबीयत अचानक खराब होने की शिकायत मिलने के बाद उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे।इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मालूम हो कि इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं थीं।

 Satyendra Jain  injured news

Satyendra Jain: तिहाड़ जेल नंबर 7 में बंद हैं

Satyendra Jain:वर्तमान में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर 7 में बंद हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए थे। ​बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं।

Satyendra Jain: स्‍पाइन में समस्‍या

satyendra jain 1655278434 min

गौरतलब है कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है।

पूव्र मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत बेहद चिंताजनक है। पिछले 1 साल के दौरान उनका 35 किलो वजन गिर गया है। वह मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित हैं।सत्येंद्र जैन भारी अवसाद से ग्रसित हैं।उन्होंने जेल प्रशासन को ​एक चिट्ठी भी लिखी थी।उन्‍हें जेल में डिप्रेशन का पता चला, जिसके बाद उन्‍हें दवा और थेरेपी भी दी गई है। उन्हें सात दिन में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here