Azamgarh के निजामाबाद से लगातार चौथी बार MLA चुने गए 86 वर्षीय आलम बदी, अपने आप में बन गए मिसाल

आजमगढ़ (Azamgarh) के निजामाबाद क्षेत्र से विजयी एमएलए 86 वर्षीय आलम बदी।आजमगढ़ शहर के कुर्मिटोला में रहने वाले आलम बदी का लाइफस्‍टाइल बेहद साधारण है।

0
889
Alam Badi Azamgarh
Alam Badi Azamgarh

Azamgarh Alam Badi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे हाल में सामने आए। चुनाव परिणामों में कई अजीबोगरीब और नए कीर्तिमान देखने को मिले हैं। इन्‍हीं में एक हैं आजमगढ़ (Azamgarh) के निजामाबाद क्षेत्र से विजयी एमएलए 86 वर्षीय आलम बदी। आजमगढ़ शहर के कुर्मिटोला में रहने वाले आलम बदी का लाइफस्‍टाइल बेहद साधारण है।

यहीं की एक तंग गली में इनका बहुत साधारण घर है। उनकी जीत के बाद से उनके घर पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आजमगढ़ जिले की निजामाबाद (Nizamabad) विधानसभा से आलमबदी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जिले में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले इकलौते नेता हैं।

Azamgarh Alam Badi
Azamgarh Alam Badi

Azamgarh Alam Badi: स्थित घर पर रोजाना मिलते हैं फरियादियों से

आलम बदी रोजाना सुबह अपने घर पर पहले फरियादियों से मिलते हैं। उसके बाद अपने क्षेत्र के दौरे पर निकलते हैं। दुबले पतले दिखने वाले इस विधायक के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। वे 5 बार निजामाबाद से भी अपनी जीत दर्ज करवा चुके हैं।

Azamagarh Alam Badi : मंत्री पद ठुकराया
सपा की तरफ से उन्‍हें सरकार में मंत्री पद देने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्‍होंने साफतौर पर ठुकरा दिया। आजमगढ़ में इस विधानसभा चुनाव में 10 सीटें समाजवादी पार्टी जीती है, लेकिन उसमें भी जिले में सबसे ज्यादा 36 हजार वोट से आलम बदी ने चुनाव जीता है। आलम बदी का कहना है कि अगर आप अपने कार्यकाल के 5 वर्ष तक काम करते हैं, तो जनता आपको वोट देती है। आलम बदी ने ना तो कोई कार्यालय खोला ना ही पोस्टर चिपकाए और ना ही कोई सभा की। इसके बाद भी एकतरफा जीत हासिल कर ली। चुनाव खर्च के नाम पर माना जाता है कि मात्र ढाई लाख रुपए खर्च हुए। अपनी गाड़ी में तेल और एजेंटों को वोटिंग बूथ के लिए दिनभर बैठाने की लागत। आलम बदी ने अपने आवास पर अपनी जीत के बाद बताया कि यह रिकॉर्ड है, कि जिले में सभी सीट सपा ने जीतीं। कहा कि आजमगढ़ के विकास की एक एक ईंट सपा ने ही रखी है।

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here