Assam Flood Updates: असम में बाढ़ से मची तबाही, लाखों लोग हुए बेघर; लगातार बढ़ रही ब्रह्मपुत्र नदी की चौड़ाई

Assam Flood Updates: असम में बाढ़ से तबाही मची हुई है। िस समय बाढ़ से असम के 27 जिले प्रभावित हो चुके हैं।

0
241
Assam Floods
Assam Floods

Assam Flood Updates: असम में बाढ़ के हालात अब भी काफी खराब हैं। इसकी जानकारी देते हुए असम राज्य प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ की पहली लहर से लगभग 2.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

FTBE9zgUUAELUMK?format=jpg&name=small

Assam Flood Updates जारी है बचाव कार्य

इस बाढ़ की वजह से 147 गांव भी पानी में डूब गए हैं। बाढ़ और बारिश के बीच बचाव कार्य अब भी जारी है। सेना और NDRF की टीम लगातार फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने में लगी हैं।

FTEd86NagAAsKWc?format=png&name=small

Assam Flood Updates: असम की सड़कें, पहाड़, रेलवे ट्रैक बाढ़ के कारण पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। यहां तक कि, आंकड़ों के अनुसार इस समय बाढ़ से लगभग 9,742,57 हेक्टेयर की फसल भूमि भी तबाह हो चुकी है।

Assam Flood Updates: असम में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से राज्य के अधिकांश जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर आ चुकी हैं और अधिकतम निचले क्षेत्र पानी में डूब चुके हैं।

FS0A7WaaQAESvTV?format=jpg&name=medium

Assam Flood Updates: राहत कार्य के दौरान लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक बेघर हुए लाखों लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है।

FS9w 49aMAUcVpV?format=jpg&name=medium

Assam Flood Updates: असम में हो रही लगातार बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी का कवर एरिया लगातार बढ़ता जा रहा है। आखिरी बार 2006 में सर्वे के दौरान इसका कवर एरिया 6 हजार 80 वर्ग किमी पर आ गया था। वहीं, अब ब्रह्मपुत्र नदी असम के कुछ इलाकों में 15 किमी तक चौड़ी हो चुकी है।

संबंधित खबरें:

Assam Flood: असम में आई बाढ़ से चारों ओर तबाही का मंजर, पुल टूटा, पटरी से पलटी ट्रेन, देखें भयानक Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here