इंतजार हुआ खत्‍म, CM केजरीवाल करेंगे Ashram Flyover का उद्‌घाटन, जाम से मिलेगी राहत

Ashram Flyover : आज यानी सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर को फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।इससे नोएडा और दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

0
67
Ashram Flyover top News
Ashram Flyover top News

Ashram Flyover: पिछले काफी समय से आश्रम फ्लाईओवर खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।आज यानी सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर को फिर से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।इससे नोएडा और दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलेगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि अभी भी छोटा-मोटा काम यहां पर शेष है।

Ashram Flyover opens today News
Ashram Flyover.

Ashram Flyover: केवल हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे

Ashram Flyover:जानकारी के अनुसार सराय काले खां की ओर से आश्रम जाने वाले लोग अभी इसका इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसका कारण यहां से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन हैं। ऐसे में अभी इस फ्लाईओवर का उपयोग ढाई मीटर अधिक से अधिक ऊंचाई वाले वाहन नहीं कर सकेंगे। हाईटेंशन लाइन हटाने के बाद ही फ्लाईओवर को बड़े वाहनों के लिए खोला जा सकेगा। वाहन चालकों को दो माह का इंतजार करना होगा।फिलहाल आश्रम फ्लाईओवर पर केवल हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे।

Ashram Flyover:आश्रम फ्लाईओवर जानें कब क्‍या हुआ?

Ashram Flyover: जून 2020 में एक प्राइवेट कंपनी को पीडब्ल्यूडी ने काम सौंपा था।

12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा होना था।

जून 2021 तक काम पूरा नहीं हो सका।

30 सितंबर 2022 नई डेडलाइन रखी गई थी।

काम पूरा नहीं हुआ तो 30 नवंबर 2022 नई समयसीमा बनाई गई।

फिर 28 फरवरी 2023 डेडलाइन बनाई गई, फिर भी काम पूरा नहीं हो सका था।

निर्माण में 33 महीने का समय लगा है। हालांकि अब भी कुछ काम बाकी हैं।

ऐसे बढ़ा खर्च

करीब 128.79 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान था।

जनवरी 2023 तक पीडब्ल्यूडी अफसर एजेंसी को 142.54 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं।

इस तरह करीब 13.75 करोड़ रुपये अधिक खर्च हुए हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here