BR Ambedkar के जीवन पर नाटक का होगा मंचन, मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने दी जानकारी

0
377
Arvind Kejriwal
Delhi CM Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार जेएलएन स्टेडियम में बाबासाहेब बीआर अंबेडकर के जीवन पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंचीय नाटक (Play on Ambedkar Life) आयोजित करेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीआर अंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक अब 25 फरवरी से 12 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, प्रतिदिन 2 शो शाम 4 बजे और शाम 7 बजे होंगे। शो के टिकट फ्री होंगे। चूंकि हमारे पास सीमित सीटें हैं, इसलिए अग्रिम बुकिंग करनी होगी।

अभिनेता रोनित रॉय निभाएंगे BR Ambedkar की भूमिका

बता दें कि इससे पहले, नाटक का मंचन 5 जनवरी से होना था, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभिनेता रोनित रॉय बी आर अंबेडकर की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यह संभवत: इस पैमाने पर दुनिया का सबसे बड़ा शो होगा। केजरीवाल ने खुद को अंबेडकर का ‘भक्त’ बताया और कहा कि वह उनकी पूजा करते हैं क्योंकि उन्होंने गरीबों के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

download 15 2
रोनित रॉय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक नाटक का मंचन प्रतिदिन दो बार शाम 4 बजे और शाम 7 बजे किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि टिकट मुफ्त में उपलब्ध होंगे लेकिन सीटों की सीमित संख्या के कारण लोगों को उन्हें पहले से बुक करना होगा।

BR Ambedkar के सपने को पूरा करेंगे Arvind Kejriwal

गौरतलब है कि इससे पहले अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए केजरीवाल ने कहा था कि नाटक का मंचन अंतरराष्ट्रीय स्तर के जाने-माने कलाकार करेंगे। उन्होंने कहा था कि 50 शो होंगे और लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा। केजरीवाल ने कहा था कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बाबासाहेब अंबेडकर सबसे अधिक पढ़े-लिखे भारतीय थे। उन्होंने 65 विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और दो डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। वह 9 भाषाएं भी जानते थे और 50,000 किताबों का एक निजी पुस्तकालय बनाए रखते थे।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि वह देश के हर गरीब बच्चे को शिक्षित करने के अंबेडकर के सपने को पूरा करेंगे। बता दें कि भारत के पहले कानून मंत्री और देश के संविधान के निर्माता, अम्बेडकर ने सामाजिक सुधारों और समाज के सबसे दलित वर्गों की मुक्ति के लिए अथक प्रयास किया। 1956 में उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here