BJP के मंत्री ने कहा, ”बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी धरती पर बोझ हैं”

0
323
Jitan Ram Manjhi
Jitan Ram Manjhi

Bihar News: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के भगवान राम को लेकर दिए बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने नाराजगी जाहिर की है। बीजेपी नेता का नाराजगी जाहिर करना इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि बीजेपी जिस NDA का नेतृत्व कर रही है जीतनराम मांझी की पार्टी भी उसमें शामिल है। यहां तक कि बिहार में बीजेपी और मांझी सत्ता में साझेदार हैं।

Anil Vij ने क्या कहा?

विज ने कहा कि जीतनराम मांझी धरती पर बोझ हैं। उन्होंने कहा, “भगवान राम लोगों के रोम-रोम में समाए हुए हैं। देश में हिंदुओं का बहुमत है, उनकी राम में आस्था है और ऐसे में इस तरह की बातें करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है।”

मालूम हो कि गुरुवार को मांझी ने जमुई जिले के सिकंदरा में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम और रामायण को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे। बल्कि वे तुलसीदास और वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण के मात्र एक पात्र थे।

पूर्व सीएम ने कहा कि रामायण में बहुत-सी अच्छी बातें लिखी गई हैं, पर वह सिर्फ कहानी है। यह सच्ची घटना नहीं है। रामायण में लिखी बातों का अनुसरण करना गलत नहीं है, पर वे भगवान राम को नहीं मानते हैं।

संबंधित खबरें…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi का विवादित बयान, कहा- भगवान नहीं थे राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here