Pune-Ahmednagar Highway पर हुआ भीषण हादसा, 1 की मौत 25 घायल, देखें घटना का खौफनाक VIDEO

दुर्घटना देर रात 11 बजे के करीब शिरूर तहसील के बजरंगवाडी के पास हुई है। भीषण हादसा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुआ है।

0
450

Pune-Ahmednagar Highway Accident: Maharashtra के पुणे-अहमदनगर महामार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक लग्‍जरी बस से टकरा गई। जिसके बाद बस सीधे एक होटल में जा घुसी। कार और बस की टक्‍कर के कारण दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। वहीं बस में सवार 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Pune-Ahmednagar Highway Accident
Pune-Ahmednagar Highway Accident

बता दें कि यह दुर्घटना देर रात 11 बजे के करीब शिरूर तहसील के बजरंगवाडी के पास हुई है। भीषण हादसा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हुआ है।

Pune-Ahmednagar Highway Accident: पुणे से अहमदनगर जा रही थी बस

घटना को लेकर APN Reporter ने जानकारी दी कि कार पुणे से अहमदनगर जा रही ट्रेवलर बस से जा टकराई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलटते हुए एक होटल में जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं घटना होने के तुरंत बाद घायलों को मीजीत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना को लेकर कार चालक पर शिकरापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Pune-Ahmednagar Highway Accident
Pune-Ahmednagar Highway Accident

बता दें कि हादसा इतना भयावह था कि इसको देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पास के ही होटल में लगे CCTV कैमरे पर इस दुर्घटना का भयावह दृश्य कैद हुआ। वीडियो में ट्रेवलर पलटी होकर होटल के पार्किंग में खड़े वाहनों को टक्कर मारती नजर आ रही है। ट्रेवलर में सवार घायलों में से 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Pune-Ahmednagar Highway Accident
Pune-Ahmednagar Highway Accident


यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here