PM Narendra Modi ने भारतीय Paralympic दल को अपने आवास पर सम्मानित किया

0
518
pm modi with paralympic contingent
PM Narendra Modi ने भारतीय Paralympic दल को अपने आवास पर सम्मानित किया

PM Narendra Modi ने India के Paralympic दल को अपने आवास पर आज सुबह के नाश्ते पर बुलाकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों ने उन्हें अपने हस्ताक्षर वाला एक स्टोल भेंट किया। Indian Para Athlete ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य समेत 19 पदक जीतकर टोक्यो से वापस लौटे। यह अब तक Paralympic खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। सभी पदक विजेताओं ने अपने हस्ताक्षर वाला सफेद स्टोल प्रधानमंत्री को भेंट किया जो उन्होंने गले में पहन रखा था।

Para Athletes को पदक जीतने के बाद सबसे पहले फोन पर बधाई देने वाले PM Narendra Modi बैडमिंटन खिलाड़ियों से बात करते दिखे। रजत पदक विजेता नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यथिराज, स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर और पलक कोहली से बात की। Paralympic में पहली बार शामिल किये गए बैडमिंटन में भारतीयों ने चार पदक जीते जिनमें दो स्वर्ण भी थे।

निशानेबाज अवनि लेखरा और सिंहराज अडाना भी प्रधानमंत्री से बात करते दिखे। दोनों ने दो दो पदक जीते हैं।एक हादसे के बाद कमर के नीचे के हिस्से के लकवाग्रस्त होने के बावजूद लेखरा ने पैरालम्पिक में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं बचपन में पोलियो के शिकार 39 वर्ष के अडाना ने एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुभवी भालाफेंक खिलाड़ी देंवेंद्र झाझडिया और ऊंची कूद के खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु से भी बात की। दोनों ने रजत पदक जीता। टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और तीरंदाज हरविंदर सिंह भी तस्वीरों में नजर आये। पटेल ने रजत और सिंह ने कांस्य पदक जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here