IPL 2022 में कोरोना का पहला केस आया सामने, दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख सदस्य पाए गए कोविड पॉजिटिव

0
183

IPL 2022 में अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन 25वें मुकाबले से पहले आईपीएल में पहला में कोरोना मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार 16 अप्रैल को अपना अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

IPL 2022 में कोरोना का पहला मामला सामने आया

delhi capitals

आईपीएल द्वारा जारी मीडिया अपडेट में बताया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है और वो इस समय आइसोलेशन में हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। हाल-फिलहाल में वो टीम के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे और कम से कम एक सप्ताह तक वो क्वारंटीन में रह सकते हैं। इसके अलावा कोई भी कोरोना केस आईपीएल 2022 में अब तक सामने नहीं आया है।

IPL 2022

कोरोना के कारण ही आईपीएल 2020 का पूरा सीजन यूएई में खेला गया था, जबकि आईपीएल 2021 का दूसरा फेज यूएई में आयोजित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला सीजन भारत में खेला गया था, उसके बाद कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था। इस बार आईपीएल सिर्फ मुंबई और पुणे में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कड़ी बायो-बबल की सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here