IND vs NZ: 62 रनों पर आउट होने के बाद New Zealand के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, India के खिलाफ बनाया सबसे कम स्कोर

0
507
ajaz patel
ajaz patel

IND vs NZ: India और New Zealand के बीच खेली जा रही दो मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई मेें खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम किया। उसके बाद भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए न्यूजीलैंड को 62 रनों पर समेट दिया। इस स्कोर के साथ न्यूजीलैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। न्यूजीलैंड का यह स्कोर टेस्ट की पारी में भारत में सबसे कम स्कोर है।

इससे पहले, यह रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जिसने 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में केवल 75 रन बनाए थे। उसके बाद भारत ने ही 2008 में अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 76 रन बनाए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका ने 2015 में नागपुर में भारत के खिलाफ 79 रन बनाए थे।

कौन हैं Ajaz Patel जिसने भारत के खिलाफ 10 विकेट लेकर रचा इतिहास?

न्यूजीलैंड ने बनाया सबसे कम स्कोर

न्यूजीलैंड का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ अबतक का यह न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने नागपुर में 2015 में भारत के खिलाफ सबसे कम 79 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड के नाम है, जिसने 2021 में अहमदाबाद में 81 रन बनाए थे। उससे पहले, श्रीलंका ने 1990 में चंडीगढ़ में भारत के टेस्ट की एक पारी में 82 रन बनाए थे।

IND vs NZ: Ajaz Patel ने रचा इतिहास, कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की, सभी 10 भारतीय बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here