Cricket News Updates: ICC Under-19 World Cup 2022 में बांग्लादेश की टीम ने 19 रन पर गंवाए 3 विकेट, पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

0
228

Cricket News Updates: ICC Under-19 World Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में 29 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। यह मैच एंटिगा के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं।

Indian Cricket Calendar 2022 के लिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल जारी

Indian Cricket Calendar 2022
Cricket News Updates: indian team

Indian Cricket Calendar 2022: नए साल की शुरुआत हो गई है और साल का पहला महीना समाप्त होने को है। इस साल 2022 में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी टाइट है। इस साल दो मल्टी नेशनल टूर्नामेंट भी खेले जाएंगे। आपकों बताने जा रहे है कि इस साल भारतीय टीम कौन टूर्नामेंट किस महीने खेलेगी। जनवरी का महीना लगभग खत्म होने को है। इस महीने में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेला गया था। पढ़ें विस्तार से…..

ICC Under-19 World Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से

INDU19
Cricket News Updates: INDU19

ICC Under-19 World Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में 29 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों के बीच यह मैच एंटिगा के मैदान पर खेला जाएगा। जो टीम इस मुकाबले में जीतेगी वो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। भारतीय टीम के पास बांग्लादेश से 2 साल मिली हार का बदला लेने का अच्छा मौका है। 2020 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आज भारत के पास हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है। पढ़ें विस्तार से…..

India और West Indies के खिलाफ इन दो खिलाड़ियों का चलना तय

Cricket News Updates
Cricket News Updates: Image from social media

Cricket News Updates: India और West Indies के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। वेस्टइंडीज की टीम जल्द भारत दौरा पर आएगी। इस सीरीज में Virat Kohli पहली बार रोहित शर्मा के कप्तानी में खेलेंगे। इस सीरीज में एक बार फिर विराट कोहली से बहुत उम्मीद होगी। विराट के साथ Rohit Sharma पर भी सबकी नजर होगी। इन दोनों बल्लेबाजों का आंकड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है। पढ़ें विस्तार से…..

Mankading को लेकर उलझे युवराज और शम्सी

mankading
Cricket News Updates

क्रिकेट में Mankading का रिश्ता पुराना है। लेकिन मांकडिंग से आउट करने के बाद क्रिकेट जगत में एक नया बवाल खड़ा हो जाता है। अंडर-19 विश्व कप के दौरान पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच प्लेऑफ सेमीफाइनल खेला गया। इस मुकाबले में एक मांकड़िंग देखने को मिला। जिसको लेकर बहस शुरू हो गई। मांकडिंग को लेकर युवराज सिंह और तबरेज शम्सी के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों ने इसपर अपनी राय रखी है। पढ़ें विस्तार से…..

IPL 2022 में भूटान के क्रिकेटर Mikyo Dorji ने करवाया अपना रजिस्ट्रेशन

Mikyo Dorji
Cricket News Updates

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें नीलामी में एक खिलाड़ी भूटान के भी शामिल किया है। भूटान के मिक्यो दोर्जी (Mikyo Dorji) का नाम भी इस रजिस्ट्रेशन में शामिल है। इस बार 896 भारतीय और 396 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। पढ़ें विस्तार से…..

Ranji Trophy 2022 की तारीख का हुआ ऐलान

CRICKET
Cricket News Updates

BCCI ने Ranji Trophy 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने बताया कि इस बार रणजी ट्रॉफी से शुरुआत कब से होगी। उनके अनुसार बोर्ड 13 फरवरी से रणजी ट्रॉफी शुरू करने का मन बना रही हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के फार्मेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पिछले साल कोरोना के कारण रणजी ट्रॉफी को स्थगित कर दिया गया था। इस बार भी रणजी ट्रॉफी का शुरुआत 13 जनवरी से होना था। लेकिन कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा था। पढ़ें विस्तार से…..

Mitchell Starc को पहली बार मिला एलन बॉर्डर मेडल अवॉर्ड

starc
Cricket News Updates

Australia के तेज गेंदबाज Mitchell Starc को पहली बार एलन बॉर्डर मेडल मिला है। स्टार्क ने करियर ने पहली बार एलन बॉर्डर मेडल जीत लिया है। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 1 वोट से हराकर यह मेडल अपने नाम किया है। एलन बॉर्डर मेडल सीजन के आखिरी में दिया जाता है। इस क्रम में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों, मीडिया और अंपायरों द्वारा वोटिंग के बाद प्रदान किया जाता है। स्टार्क इस मेडल को जीतने वाले पांचवें गेंदबाज बने। पढ़ें विस्तार से…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here