Aashad 2023: आषाढ़ माह की हो गई शुरुआत, जानिए इस माह का महत्व, दान और बहुत कुछ

Aashad 2023: शास्‍त्रों के अनुसार आषाढ़ माह में सर्वाधिक फलदायी उपासना गुरु की होती है। इसके अलावा देवी की पूजा भी शुभ फल प्रदान करती है।

0
41
Aashad 2023: top news today
Aashad 2023: top news today

Aashad 2023: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का अपना महत्‍व है।इस माह भगवान सूर्य की विशेष रूप से आराधना करने के साथ ही मंगलदेव की पूजा करने का विधान है।इसके साथ ही इस माह भगवान शिव और भगवान विष्‍णु जी की भी पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह इस बार 05 जून से 03 जुलाई तक रहने वाला है। इसी माह दान-पुण्‍य का भी बहुत महत्‍व है।इसके साथ भगवान शिव की पूजा और श्री हरि विष्‍णु जी की अर्चना करने से मनुष्‍य के सभी दुखों का अंत होता है।

Aashad 2023: जानिए इस माह के खास व्रत

Aashad 2023:आषाढ़ माह के पहले दिन खड़ाऊं, छाता, नमक और आंवले के दान किसी ब्राह्मण को करने की पंरपरा है।इस माह नमक, तांबा, कांसा, गेहूं, गुड़, चावल, मिट्टी का पात्र, तिल दान करना शुभ माना जाता है।इसी माह शक्‍ति और तंत्र उपासना के लिए गुप्‍त नवरात्रि भी मनाए जाने का विधान है।इसी माह श्री हरि विष्‍णु जी भी गहन निद्रा में चले जाते हैं और अगले 4 माह तक शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।इसी माह की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व भी पूरे उत्‍साह से मनाया जाता है।

Aashad 2023: जानिए कौन से देव की पूजा से क्‍या होगा लाभ ?

Aashad 2023: शास्‍त्रों के अनुसार आषाढ़ माह में सर्वाधिक फलदायी उपासना गुरु की होती है। इसके अलावा देवी की पूजा भी शुभ फल प्रदान करती है। जातक को धन की प्राप्‍ति होती है। अपने शरीर में ऊर्जा का स्‍तर बनाए रखने के लिए सूर्य और मंगल की उपासना भी जरूर करें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here