Amarnath Yatra 2023: बाबा बर्फानी की पहली तस्‍वीर आई सामने, 1 जुलाई 2023 से शुरू होगी पवित्र यात्रा

Amarnath Yatra 2023: 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जम्मू कश्मीर प्रशासन जुटा हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा शुरू होगी।

0
72
Amarnath Yatra 2023 top news
Amarnath Yatra 2023

Amarnath Yatra 2023: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मौजूद पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग ने आकार ले लिया है। अमरनाथ गुफा में बनने वाली हर साल की शिवलिंग के आकार की पहली तस्‍वीर सामने आ गई है।इसी के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार भी खत्‍म होने को है।करीब 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जम्मू कश्मीर प्रशासन जुटा हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1 जुलाई 2023 से यात्रा शुरू होगी।
पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यात्रा के लिए 17 अप्रैल 2023 से ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। मालूम हो कि पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को होगा।

Amarnath Yatra 2023 ki news

Amarnath Yatra 2023: केंद्रीय गृहमंत्री ने दिए निर्देश

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ जी की यात्रा से पूर्व सभी पुख्ता इंतजामों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जरूरी दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।
गृहमंत्री ने सुरक्षा की समीक्षा भी की थी।इसमें पंजीकरण, हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रावधान, सेवा प्रदाता, शिविर, लंगर और यात्रियों के लिए बीमा कवर आदि पर खुलकर चर्चा की गई।

Amarnath Yatra 2023: क्‍या बोले उपराज्‍यपाल?

Amarnath Yatra 2023:इस पूरे मामले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र तीर्थ यात्रा और पंजीकरण की तारीखों का ऐलान किया।उन्‍होंने कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है।श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

पहलगाम ट्रैक से होगी यात्रा की शुरुआत

Amarnath ji 3 min

जानकारी के अनुसार यात्रा की शुरुआत पहलगाम ट्रैक से और गांदरबल जिले के बालटाल से होगी।श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड दुनिया भर के भक्तों के लिए सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण करेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here