दूल्हे का नाम ‘योगी’, दहेज में मिला ‘बुलडोजर’

विदाई के समय दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया।

0
161
UP News: दूल्हे का नाम 'योगी', दहेज में मिला 'बुलडोजर'
UP News: दूल्हे का नाम 'योगी', दहेज में मिला 'बुलडोजर'

UP News: भारतीय शादियों में कई रस्में और प्रथाएं सालों से निभाई जा रही हैं। उन परंपरा में से एक दहेज प्रथा भी है। ऐसे ही एक शादी में मिले दहेज और शादी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है, जहां एक शादी लोगों ने बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां परिवार ने अपनी बेटी की शादी करते हुए दूल्हे को दहेज में बुलडोजर गिफ्ट किया है। इस अनोखी शादी की खबर सामने आने के बाद हर कोई इसके बारे में ही बात कर रहा है तो चालिए आपको बताते हैं कि आखिर ये शादी ऐसे हुई क्यों।

UP News: दूल्हे का नाम 'योगी', दहेज में मिला 'बुलडोजर'
UP News:

UP News: क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 15 दिसंबर को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती के बेटे योगेंद्र उर्फ योगी की शादी हुई। योगी भारतीय नौसेना में कार्यरत है। पिता ने अपने बेटे की शादी इसी थाना क्षेत्र के सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा के साथ तय किया था। नेहा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। दोनों का विवाह 15 दिसंबर को हुआ और 16 दिसंबर को लड़की की विदाई हुई। विदाई के समय दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया।

UP News: दूल्हे का नाम 'योगी', दहेज में मिला 'बुलडोजर'
UP News:

UP News: क्या है बुलडोजर देने की वजह?

योगी ने अपनी शादी में बुलडोजर लेकर राज्य से लेकर देश में खूब सुर्खियां बटोरी है। दहेज में बुलडोजर मिलने से योगी को नाम के दूल्हे को इलाके में एक अलग पहचान मिली है। हालांकि, दहेज में अपने दमाद को बुलडोजर देने के पीछे ससुर ने वजह भी बताई है। दुल्हन के पिता का कहना है कि बेटी नेहा को दहेज में कार देते तो वह खड़ी रहती, लेकिन बुलडोजर करेगा काम तो बेटी को मिलेगा दाम। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में बुलडोजर दहेज में दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा कहा जाता है। ऐसे में शख्स का नाम योगी होने और दहेज में बुलडोजर मिलने के कारण इसकी काफी चर्चा हो रही है। ये प्रदेश में एक नई परंपरा के रूप में दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here