300 लोगों के सामने दूल्हे ने किया दुल्हन को Kiss; पहुंची थाने, जानें फिर क्या हुआ…

दुल्हन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में थाने में झड़प हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया कि दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग रहेंगे।

0
176
UP News
UP News

UP News: यूपी में संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में शादी कार्यक्रम के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन के साथ ऐसी हरकत की। लेकिन उसे नहीं पता था कि ऐसा करना उसके लिए कितना गंभीर होगा। दूल्हे के ऐसा करने के तुरंत बाद दुल्हन स्टेज छोड़कर थाने पहुंच गयी। वहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरअसल, 26 नवंबर को सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम के चलते बदायूं जिले के बिलसी गांव निवासी लड़के की शादी संभल के पवासा निवासी युवती से हुई थी।

UP News:दूल्हे पर भड़क गई दुल्हन

परिणय सूत्र में बंधने के बाद 28 नवंबर को पवासा गांव में रीति-रिवाज से वर-वधू का विवाह संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि पवासा में विवाह कार्यक्रम में जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन मंच पर बैठ गए… फिर उसी दौरान स्टेज पर सबके सामने दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। इससे दुल्हन भड़क गई और वह वहां से उठकर कमरे में चली गई। परिजनों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। उसने मंच पर जाने से मना कर दिया।

download 2022 12 01T162032.039
UP News

दूल्हे के खिलाफ हो कार्रवाई: दुल्हन

बाद में वह परिवार के साथ बहजोई थाने पहुंची और थाना प्रभारी पंकज लवानिया को दूल्हे की हरकत के बारे में बताया। इस बीच वर पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां दुल्हन ने सबके सामने कहा, ‘मैं अब दूल्हे के साथ नहीं रहना चाहती। 300 लोगों के सामने उसने मुझे किस किया, इसलिए इस कृत्य के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.” वहीं दूल्हे पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी। इसके मुताबिक , अगर दूल्हा मंच पर सबके सामने उसे किस करता है तो वह उसे 1500 रुपये देगी। अगर वह ऐसा करने में विफल रहता है तो उसे 3000 रुपये दुल्हन को देने होंगे।

दुल्हन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में थाने में झड़प हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया कि दूल्हा-दुल्हन अलग-अलग रहेंगे। थानाध्यक्ष पंकज लवानिया ने बताया कि फिलहाल दोनों की शादी का रजिस्ट्रेशन है, इसलिए उन्हें तलाक लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here