जुड़वा इंजीनियर बहनों से शादी करना दूल्हे को पड़ा भारी, मंडप से सीधा पहुंचा पुलिस स्टेशन

दोनों बहनें आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। हाल ही में इनके पिता का निधन हो गया था जिसके बाद दोनों अपनी मां के साथ रहती थी।

0
333
Maharashtra News: जुड़वा इंजीनियर बहनों से शादी करना दूल्हे को पड़ा भारी, मडंप से सीधा पहुंचा पुलिस स्टेशन
Maharashtra News: जुड़वा इंजीनियर बहनों से शादी करना दूल्हे को पड़ा भारी, मडंप से सीधा पहुंचा पुलिस स्टेशन

Maharashtra News: किसी के लिए भी शादी उसके जीवन का सबसे हसीन पल होता है। हर महिला और पुरुष अपनी शादी का सपना सालों से देखते है तब जाकर एक दिन उन्हें अपने पसंद का इंसान मिलता है। मगर क्या हो कि जब एक शख्स पर दो लोगों का दिल आ जाए और दोनों ही उसे अपना जीवनसाथी बनाने की इच्छा रखते हो? निश्चित है की ऐसे में सामने वाला इंसान दोनों में से किसी एक को पसंद करके उससे शादी करेगा, लेकिन महाराष्ट्र में एक विचित्र घटना हुई। जहां एक शख्स ने दो लड़कियों से एक ही दिन एक ही मडंप में शादी रचा ली। हैरानी की बात ये हैं कि दोनों लड़कियां जुड़वा बहने हैं और पेशे से इंजीनियर है।

Maharashtra News: जुड़वा इंजीनियर बहनों से शादी करना दूल्हे को पड़ा भारी, मडंप से सीधा पहुंचा पुलिस स्टेशन
Maharashtra News:

अब इस शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। लोग दोनों बहनों को एक ही दूल्हे से शादी करता देख हैरान हैं। हालांकि, वीडियो देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि इन दोनों लड़कियों को इससे कोई भी परेशानी है।

Maharashtra News: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का है। जहां दो जुड़वा बहनों ने एक ही दूल्हे से शादी की है। ये शादी शुक्रवार को मालशीरास तहसील में हुई। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों लड़कियां लड़के को वरमाला पहनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया है और इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। मामले का संज्ञान लेते हुए SP सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी 2 दिसंबर को हुई थी। पुलिस ने बीते रविवार को इस मामले में शिकायत आधार पर दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि दोनों बहनें आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। हाल ही में इनके पिता का निधन हो गया था जिसके बाद दोनों अपनी मां के साथ रहती थी। शादी की तैयारियां धूमधाम से की गई थी। खास बात ये है कि ये शादी पूरे परिवार की मर्जी से हो रही थी जिसमें सभी दोस्त, रिश्तेदार शामिल हुए थे।

Maharashtra News: क्यों दर्ज हुआ केस?

दोनों बहनों की मर्जी से हुई शादी के बाद भी क्यों दूल्हे पर केस दर्ज हुआ? ये सवाल तो सबके दिमाग में आ रहा होगा। दरअसल, हिंदू कोर्ट बिल के अनुसार किसी भी शख्स की दो शादियों की मनाही है। यही कारण है कि शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Maharashtra News: जुड़वा इंजीनियर बहनों से शादी करना दूल्हे को पड़ा भारी, मडंप से सीधा पहुंचा पुलिस स्टेशन
Maharashtra News:

पुलिस ने दूल्हे पर आईपीसी की धारा 494 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धारा कहती है कि अगर पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करते हैं तो ऐसी स्थिति में ये शादी अमान्य है। ऐसा करने पर 7 सला तक की जेल या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। हालांकि, अगर पहली शादी कोर्ट में अमान्य करार दे दी गई है तो फिर दूसरी शादी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here