UP By-Election Live: मैनपुरी में दोपहर 3 बजे तक 43.93%, रामपुर में 26.32 और खतौली में 40.20 फीसदी मतदान

उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

0
154
UP By-Election Live: मैनपुरी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान, रामपुर में 11.3 और खतौली में 20.70 प्रतिशत वोटिंग
UP By-Election Live: मैनपुरी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान, रामपुर में 11.3 और खतौली में 20.70 प्रतिशत वोटिंग

UP By-Election: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर अब बीजेपी और सपा के बीच काटे की टक्कर है। सपा की ओर से इस सीट पर डिंपल यादव मैदान में उतरी हैं। इसके साथ ही यूपी के रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा नमें पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटें पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

यूपी के मैनपुरी, रामपुर और खतौली में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 40.2 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, रामपुर में 26.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यूपी में आज मैनपुरी लोकसभा सीट और खातौली, रामपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। सुबह से 11 बजे तक मैनपुरी में करीब 18.72 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं खातौली और रामपुर में 20.70 प्रतिशत और 11.3 फीसदी मतदान हुआ है।

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 5.2 फीसदी मतदान हुआ है। करहल में सबसे ज्यादा 6.1% मतदान हुआ है। वहीं, भोगांव में सबसे कम 4.4 मतदान हुआ। बता दें कि रामपुर में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी है। सुबह 9 बजे तक 3.97 पीसदी मतदान हुआ है।

UP By-Election Live: "पुलिस मतदाताओं के साथ कर रही मारपीट", सपा ने  आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
UP By-Election:

मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव में सपा लगातार बीजेपी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रही है। अब खबर आई है कि करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता के एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरदस्ती थाने में ले गए हैं। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर प्रशासन चुनाव प्रभावित करना चाह रहा है। इस पर सपा के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि पूर्व चेयरमैन गलत जगह बैठे थे इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। सपा सर्मथकों के हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया।

मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। बयान में कहा गया है कि पुलिस बिना वोट डाले वापस भेज दे रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

UP By-Election: प्रशासन मतदाताओं के साथ कर रही मारपीट- सपा

मैनपुरी में उपचुनाव के मतदान के दौरान सपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार मैनपुरी में मतदाताओं के साथ मारपीट की जा रही हैं। इस संबंध में देवेंद्र सिंह यादव ने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित पत्र भी दिया है। इसमें लिखा गया है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। बीजेपी के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Screenshot 2022 12 05 131717

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में हो रहे उपचुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।

UP By-Election: डिंपल यादव ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

राज्य में उपचुनाव जारी है। फिलहाल मतदाताओं संख्या कम है, दोपहर तक लोगों की आने की रफ्तार तेज हो सकती है। इस बीच मैनपुरी से प्रत्याक्षी डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीजेपी वोट के लिए कैश और शराब बांट रही है। उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डिंपल यादव ने ट्वीट कर ये बड़ा आरोप बीजेपी पर लगाया है।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि होटल पाम, स्टेशन रोड, मैनपुरी के सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता इकट्ठे होकर निरंतर शराब और रुपये बंटवा रहे हैं। मामले का संज्ञान चुनाव आयोग ले।

वरिष्ठ सपा नेता आजम खान ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बर्बरता की जा रही है और लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों में जा रही है और लोगों को वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलने के लिए कह रही है। एक कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया और डर के मारे पलायन कर गए। हर जगह बोल रहे हैं कि वोट मत डालो।

UP By-Election: दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम ने डाला वोट

गौरतलब है कि दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी। वहीं, मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए सपा नेता राम गोपाल यादव ने अपना वोट दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जिस प्रकार जीतती आ रही है वैसे ही जीतेगी।

UP By-Election: मैनपुरी और रामपुर में बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी औऱ समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। बसपा और कांग्रेस इन सीटों के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यूपी के उपचुनावों में 24.43 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें 13.14 लाख पुरुष और 11.29 लाख महिला और 132 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 1,945 मतदान केंद्रों पर 3,062 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here