केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस तो… तोते ने किया ऐसा कमाल, मिनटों में सुलझाया मामला

इतने सालों से अजय कुमार के परिवार में रहने के कारण तोता उनके घर का सदस्य बन गया था और उनके बच्चों के साथ घुलमिल गया।

0
281
UP News: केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस तो तोते ने किया ऐसा कमाल, मिनटों में सुलझाया मामला
UP News: केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस तो तोते ने किया ऐसा कमाल, मिनटों में सुलझाया मामला

UP News: लोग अक्सर जानवरों को घरों में पाल लेते हैं। जानवरों के प्रति कई लोगों को लगाव कुछ अलग ही होता है। परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही इन जानवरों को भी घर में महत्व दिया जाता है। मगर हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक विचित्र मामला सामने आया है। जहां पालतू तोते का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक पालतू तोते के मालिकाना हक को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया। जिसे खुद पुलिस भी नहीं सुलझा पा रही थी कि तभी तोते की एक आवाज ने पूरे केस को सुलझा दिया। अब इस अजीब-गरीब घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।

UP News: केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस तो तोते ने किया ऐसा कमाल, मिनटों में सुलझाया मामला
UP News:

UP News: तोते की चाहत में भिड़े दो परिवार

गौरतलब है कि बल्केश्वर के रहने वाले अजय कुमार वर्मा कृषि विभाग के एक रिटायर अधिकारी है। अजय कुमार वर्मा को मुनेंद्र जैन ने मार्च, 2018 में अपना तोता सौंपा था क्योंकि वह उसकी देखभाल नहीं कर पा रहे थे। ये तोता अफ्रीकन नस्ल का है जिसे मुनेंद्र जैन ने पाला था लेकिन उसे अजय कुमार वर्मा को दे दिया। मगर अचानक एक हफ्ते पहले करीब 5 सालों बाद वह अपना तोता वापस मांगने आ गए। दोनों परिवारों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

इतने सालों से अजय कुमार के परिवार में रहने के कारण तोता उनके घर का सदस्य बन गया था और उनके बच्चों के साथ घुलमिल गया। अजय वर्मा के परिवार तोते को वापस देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मुनेंद्र जैन अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और अपने तोते को वापस ले जाने की मांग करने लगा। थाने में ऐसा अनोखा केस देख खुद थानाध्यक्ष भी हैरत में पड़ गए कि ये केस सुलझाएं कैसे।

UP News: केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई पुलिस तो तोते ने किया ऐसा कमाल, मिनटों में सुलझाया मामला
UP News:

UP News: तोते ने खुद बताया मालिक का नाम

जानकारी के मुताबिक, तोते का ख्याल अजय वर्मा की बेटी मुनमुन रखा करती है। तोते से मुनमुन को काफी लगाव भी है। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो सभी इस सोच में डूब गए कि तोते को किसे सौंपा जाए। इस बात का कैसे पता चलेगा कि तोते का मालिक आखिर कौन है? इस पेचीदा गुत्थी को खुद तोते ने सुलझाया। दरअसल, अचानक तोते ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया मुनमुन कहां हो, मुनमुन कहां हो।

तोते की इस बात पर ये साफ हो गया कि उसे रखने का असली हकदार कौन है। पुलिस ने अजय कुमार वर्मा की बेटी को तोता सौंप दिया। हालांकि, तोते के इस तरह खुद बोलकर सच साबित करने से लोग काफी हैरान हुए। किसी ने नहीं सोचा था कि ये विवाद ऐसे सुलझेगा, लेकिन तोते ने कमाल कर दिया और विवाद शांत हो गया।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here