Elephant video: क्या आपने कभी किसी हाथी को एक्स-रे लेते हुए देखा है? Video देख खुश हो जाएगा दिल

0
524
Elephant video
Elephant video

Elephant video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको हर तरह की वीडियो देखने को मिल जाएगी। अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। इस समय एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर कोई जानवर इतना समझदार कैसे हो सकता है। हाथी वैसे तो लोगों का काफी प्रिय जानवरों में से एक माना जाता है।

लोगों को हाथी की वीडियो देखना काफी पसंद है। सोशल मीडिया पर आए दिन हाथी के कई कारनामें वायरल होते रहते हैं। हाथियों को बुद्धिमान जानवर भी माना जाता है। बता दें कि आज जिस वीडियो के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है।

Elephant video: एक्स-रे लेने खुद अस्पताल पहुंचा हाथी

दरअसल आप वीडियो में देखेंगे कि एक हाथी खुद अस्पताल में एक्स-रे लेने आया है। आपने आज से पहले कभी किसी हाथी को मरीज की तरह एक्स-रे लेते देखा नहीं होगा। वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अन्य मरीज की तरह एक हाथी को एक्स-रे रूम में ला रहा है। फिर डॉक्टर हाथी को जमीन पर लेटने के लिए कहता है और हाथी बात मान भी जाता है। फिर डॉक्टर हाथी के गले के पास एक छोटा बोर्ड जैसा उपकरण रखता है। फिर कुछ समय बाद एक बड़ी मशीन से हाथी के पूरे शरीर का एक्स-रे किया जाता है।

हैरानी की बात यह है कि हाथी को जैसा कहा जाता है वह वैसा ही करता है। हाथी के इस प्यारे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईडी @ikaveri ने शेयर किया है, जिसने कैप्शन में लिखा है कि , “हमें यकीन है आपने कभी किसी मरीज को एक्स-रे के लिए इतना सहयोग करते हुए नहीं देखा होगा। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here