World Longest Nose: दुनिया का सबसे लंबी नाक वाला इंसान! आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, जानें कौन?

0
229
World Longest Nose
World Longest Nose

World Longest Nose: बच्चे जन्म के साथ ही अपनी अलग-अलग विशेषताओं के साथ पैदा होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि किसी बच्चे का कलर अलग होता है, आंखे अलग होती हैं, सिर छोटा या बड़ा होता है, होंठ छोटे या बड़े होते हैं। लेकिन अगर कोई बच्चा समान्य बच्चों से बहुत ही ज्यादा अलग होता है तो कहते हैं कि वह ज्यादा दिनों तक नहीं जी पाएगा।

वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी हाइट या तो बहुत लंबी है या बहुत ही ज्यादा छोटी है। अलग दिखनें वाले लोगों पर सभी की नजरें टिक जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे लंबी नाक वाला शख्स कौन है? सबसे लंबी नाक वाले इस शख्स का नाम इतिहास के पन्नों में भी दर्ज है। क्योंकि पिछले 250 साल का रिकॉर्ड इस नाक ने तोड़ा है। आज तक इतनी लंबी नांक किसी भी दूसरे व्यक्ति की नहीं देखी गई है। अगर इतिहार के पन्नों में इस नाक का जिक्र किया गया है तो सोचिए उनकी नाक कितनी बड़ी होगी।

World Longest Nose: 7.5 इंच (19 सेमी) लंबी नाक

बता दें कि दुनिया के इस सबसे नाक वाले शख्स का नाम ‘थॉमस वाडर्स’ (Thomas Wedders) है। आज इस बात को जानकर हैरान हो जाएंगे कि 250 साल से भी ज्यादा का समय होने के बाद भी अब तक इस नाक का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। इतना ही नहीं कोई इतनी लंबी नाक के रिकॉर्ड तक भी नहीं पहुंच पाया है। ब्रिटेन में रहने वाले इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिली जानकारी के अनिसार इस शख्स की नाक 7.5 इंच (19 सेमी) लंबी थी। 1770 ई. के दौरान वह इंग्लैंड में एक सर्कस कलाकार के रूप में काम कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को @historyinmemes नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। बता दें कि ये तस्वीर एक म्यूजियम (संग्रहालय) में रखी मोम की मूर्ति की है। यह प्रतिमा थॉमस वेड्डर्स की है। आप इस तस्वीर के अंदाजा लगा सकते हैं कि थॉमस की नाक कितनी बड़ी थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here