Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर

जब कृष्णा की X-Ray रिपोर्ट आई तो डॉक्टर दंग रह गए, क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ था।

0
234
Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर
Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर

Odisha News: ओडिशा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहां ब्रह्मपुर के डॉक्टरों ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां डॉक्टरों ने एक बड़ा ऑपरेशन करके एक शख्स की आंत से स्टील का गिलास बाहर निकाला। डॉक्टरों ने अपनी कड़ी मेहनत से इस सर्जरी को सफल बनाया।

मामला ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज का है जहां एक ऐसा मरीज आया जिसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, शख्स के दोस्तों ने शराब पिलाकर उनके मलद्वार के रास्ते गिलास डाल दिया था।

Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर
Odisha News

Odisha News: दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था शख्स

पीड़ित शख्स की पहचान गंजम जिले के बुगुडा प्रखंड के बालीपदर निवासी कुष्णा रौट के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 45 साल है। पीड़ित शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। करीब 10 दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। उस दौरान वह काफी नशे में था उसने काफी शराब पी रखी थी, तभी उसके दोस्तों ने उसके शरीर में स्टील का गिलास डाल दिया।

Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर
Odisha News

घटना के अगले दिन कृष्णा के निचली आंत में दर्द होने लगा। शख्स ने पहले इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब दर्द असहनीय हो गया तो वह अपने परिवार के पास ओडिशा लौट आया। जब शख्स घर पहुंचा तो उसके पेट में काफी सूजन थी। कृष्णा ने परिवार वालों को पूरी बात बताई। फिर परिवार उसे लेकर एमकेसीजी अस्पताल लेकर गए। जब कृष्णा की X-Ray रिपोर्ट आई तो डॉक्टर दंग रह गए, क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ था।

Odisha News: आंत काटकर गिलास निकाला बाहर

डॉक्टरों ने पहले मलाशय के माध्यम से गिलास निकालने की कोशिश की, लेकिन आंत के बीच में गिलास फंस गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन की सलाह दी। सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर डॉक्टर चरण पांडा ने ऑपरेशन के लिए टीम बनाई।

Odisha News: दोस्तों ने आंत में डाल दिया स्टील का गिलास, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर
Odisha News

इस टीम में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर संजीत कुमार नायक, डॉ. सुब्रत बराल, डॉ. सत्यस्वरूप और डॉ प्रतिभा ने कृष्णा की सर्जरी की। उन्होंने बड़ी ही सावधानी से आंत को काटकर स्टील का गिलास बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक इस सर्जरी के बाद कृष्णा अब ठीक है उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here