National Maritime Day 2022: इस दिन हुई थी भारत की पहली शिप रवाना, जानें क्या है Maritime India Vision 2030?

0
611
National Maritime Day
National Maritime Day

हर साल पूरे देश में 5 अप्रैल को National Maritime Day मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्र से मिलने वाली कीमती चीजों और समुद्री मार्गों के बारे में जागरूक करना और इसका महत्व बताना है। इस साल देश में 59वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जा रहा है।

FPcaJB1WYAQVHZY?format=jpg&name=large

National Maritime Day: History (इतिहास)

National Maritime Day: भारतीय शिपिंग की शुरूआत 5 अप्रैल, 1919 को हुई थी। यह पहली शिप “The Scindia Steam Naviagation Company Ltd.” द्वारा बनाई गई थी। यह पहली शिप मुम्बई से यूनाइटेड किंगडम की ओर रवाना की गई थी। इसके बाद 1959 में भारत International Maritime Organisation (IMO) का सदस्य भी बन गया था। IMO समुद्री सुरक्षा और जहाजों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए जिम्मेदार होता है।

National Maritime Day 2022: Theme (थीम)

National Maritime Day: हर साल यह दिवस एक खास उद्देश्य से मनाया जाता है। इस साल भी इसे एक उद्देश्य के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की थीम “Maritime Transport: Towards Smart And Green Solutions” है। इस साल की थीम से इस बात पर जोर दिया जाएगा कि महामारी के बाद की दुनिया में बेहतर और हरियाली पूर्ण बनाने की कितनी ज्यादा आवश्यकता है।

Evc7SIIVkAIt Et?format=jpg&name=medium

Maritime India Vision 2030

साल 2021 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल का समुद्री ब्लू प्रिंट तैयार होने की घोषणा की थी। इस ब्लू प्रिंट के अनुसार साल 2030 तक समुद्री सेक्टरों को एक नया रूप देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कुल 3 लाख करोड़ का बजट रखा गया है। इस बजट से देश के सभी बंदरगाहों को एक नया रूप दिया जाएगा जिससे लगभग 20 लाख लोगों को रोजगार मिलने के आसार हैं।

संबंधित खबरें:

National Vaccination Day 2022: जानिए क्यों शुरू हुआ था यह दिवस, इस साल सरकार उठा रही है एक नया कदम

Indian Navy Day 2021: भारतीय नौसेना दिवस पर Operation Trident हुआ Twitter पर Trend, जानें ऑपरेशन के बारे में?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here