MCD Election Results 2022: नगर निगम चुनाव में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा; 134 सीटों पर दर्ज की जीत, खत्म हुई BJP की 15 सालों की हुकूमत

एमसीडी चुनाव में 24 ऐसे वार्ड हैं जहां कोई निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।

0
234
MCD Election Results 2022 Live Updates: AAP ने 56 और बीजेपी ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत, यहां देखें मिनट टू मिनट अपडेट...
MCD Election Results 2022 Live Updates: AAP ने 56 और बीजेपी ने 46 सीटों पर दर्ज की जीत, यहां देखें मिनट टू मिनट अपडेट...

MCD Election Results 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनावों के 250 वार्डों के लिए बुधवार यानी आज मतगणना शुरू हो गई है। अब से कुछ ही देर में गिनती पूरी हो जाएगी और इसी के साथ ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि दिल्ली की एमसीडी की कमान किसके हाथ है। दिल्ली नगर निगम के 250 सीटों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। आज यानी 7 दिसंबर बुधवार को नतीजों की घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि पिछले 15 सालों से भाजपा एमसीडी में काबिज रही है, लेकिन इस बार मुकाबला रोचक रहने वाला है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। वहीं, विभिन्न एक्जिट पोल की बात करें तो इस बार दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन होने की संभावना है।

MCD Election Results 2022 Live Updates:

आम आदमी पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 126 सीटों पर जीत, बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत दर्ज की कांग्रेस ने 7 जीते, 3 पर आगे और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 जीते और 3 पर बढ़त बनाई।

आम आदमी पार्टी ने 119 सीटों पर दर्ज की जीत, बीजेपी ने 96 सीटों पर किया कब्जा। वहीं, कांग्रेस 7 और इंडिपेंडेंट का 2 सीटों पर कब्जा।

‘आप’ के 100 का आंकड़ा पार करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता जोश से भर गए हैं। अब महज 26 सीटों के नतीजे आना बाकी है। इस बीच पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में कार्यालय में जमा हुए हैं।

download 2022 12 07T125412.240
AAP ने 106 सीटें जीतीं और 26 पर आगे, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे चल रही है क्योंकि मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की, 5 पर आगे और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत दर्ज की और 3 पर आगे चल रहे हैं।

एमसीडी की 250 सीटों में से 169 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। जिसमें अभी तक आम आदमी पार्टी ने 99 साटों पर जीत हासिल की है। जबकि 82 पर बीजेपी ने जीत अपने नाम की है।

आम आदमी पार्टी ने 89 सीटों पर दर्ज की जीत। साथ ही बीजेपी ने 69 सीटों पर हासिल की जीत। इस समय 47 सीटों से AAP आगे से हैं वहीं, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 4 जीते, 5 पर आगे और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत दर्ज की और 2 पर आगे चल रहे हैं।

इस समय आम आदमी पार्टी ने 78 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 56 सीटों पर नतीजे आने बाकी है। इससे पहले ही ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न शुरू कर दिया है। AAP कार्यालय में इस समय भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और ढोल की थाप पर नाच रहे हैं।

FjW3oivUUAAtvU1

आम आदमी पार्टी ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है फिलहाल मतगणना जारी है।

बता दें कि कांग्रेस ने 4 जीते, 5 पर आगे और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत दर्ज की और 2 पर आगे चल रहे हैं।
नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

आम आदमी पार्टी ने अब तक 56 सीटों पर विजयी हुई हैं। वहीं भाजपा 46 सीटों पर जीत दर्ज करा पाई हैं। वहीं 5 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त है।

राघव चड्ढा ने बीजेपी पर कसा तंज

AAP सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने गंदगी कर दी है। नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की नहीं की। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

संजय सिंह का दावा AAP का बनेगा मेयर

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी एमसीडी चुनाव हार गई है। ‘आप’ का ही मेयर बनेगा।

download 2022 12 07T114402.144
MCD Election Results 2022 Live Updates:

MCD Election Results 2022 Live Updates: सुल्तानपुरी वार्ड-A से AAP जीती

दिल्ली की सुल्तानपरी-A वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बोबी जीत गई हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि एमसीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई सदस्य हिस्सा बनेगा।

MCD Election Results 2022 Live Updates: AAP और बीजेपी में कांटे की टक्कर

MCD चुनाव में इस वक्त आम आदमी पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 49 सीटों पर जीत चुकी है। इसके अलावा बीजेपी 62 सीटों पर आगे हैं जबकि 40 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है, जबकि 4 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं, अन्य 1 सीट पर आगे हैं और 1 सीट पर जीत मिली है।

भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं ‘आप’ 31 जीती है। जबकि कांग्रेस ने 4 पर जीत हासिल कीऔर निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत दर्ज की है। बता दें कि आम आदमी पार्टी 101 सीटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी 74 सीटों से आगे हैं।

MCD Election Results 2022 Live Updates: 14 सीटों पर जीत दर्ज करा कर AAP और BJP बराबर

चुनाव आयोग की ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी और आम आदमी पार्टी 14 सीटों पर विजयी हुई है। इस समय बीजेपी फिलहाल 91 सीटों पर और आप 116 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 पर, बसपा 1 पर आगे चल रही है। बता दें कि 250 वार्डों की मतगणना जारी है।

चुनाव आयोग की ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी 10 सीटों पर विजयी हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर कब्जा किया है। इस समय बीजेपी फिलहाल 96 सीटों पर और आप 121 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, कांग्रेस 11 पर, निर्दलीय 5 पर, बसपा 1 पर आगे चल रही है। बता दें कि 250 वार्डों की मतगणना जारी है।

एमसीडी चुनावों के नतीजे आने लगातार शुरू हो गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी 120 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 103 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने 12 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं बीएसपी और एनसीपी 1-1 जबकि अन्य 3 सीटों पर आगे है।

नगर निगम चुनावो में नतीजे आने का सिलसिला जारी हो गया है। अब तक 5 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से चार पर बीजेपी ने कब्जा किया है वहीं, आम आदमी पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।

कहां-कहां जीती AAP और बीजेपी

एमसीडी चुनाव में लगातार आंकड़ें बदल रहे हैं। जामा मस्जिद से आम आदमी पार्टी जीत गई है। कापासेड़ा वार्ड नंबर 132 पर भी आम आदमी पार्टी ने 1484 से जीत हासिल की है। गीता कालोनी वार्ड नंबर 210 से भाजपा जीती, वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश बीजेपी जीती, 171 वार्ड सीआर पार्क से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आशु ठाकुर 250 वोट से जीत गई हैं। वार्ड संख्या 74 में भी AAP की जीत हुई है।

MCD Election Results 2022 Live Updates: शुरुआती रूझानों में ये रहा आंकड़ा

AAP नंबर 1 की पोजिशन पर पहुंच चुकी है, प्राप्त रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी 123 सीट पर वहीं बीजेपी 115 सीटों आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 7 सीटों से आगे हैं।

-शकरपुर ललिता विहार से बीजेपी आगे

-विश्वासनगर, गीता कालोनी में बीजेपी रेस में आगे

-दक्षिणी दिल्ली में 21 सीटों पर AAP आगे
-तिमारपुर में ‘आप’ आगे
-आजादपुर से ‘आप’, संतनगर से बीजेपी आगे
-पांडवनगर से ‘आप’, कृष्णानगर से बीजेपी आगे
-मयूर विहार फेस 2 से बीजेपी आगे
-मंडावली से बीजेपी रेस में आगे
-विनोद नगर से बीजेपी आगे
-पटपड़गंज से भी बीजेपी आगे। बता दें कि यहां से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया विधायक हैं।
-घड़ोली से ‘आप’ आगे।

MCD चुनावों के रुझान को देखते हुए आम आदमी पार्टी गदगद है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालाय पर पहुंच रहे हैं। इस बीच राघव चड्ढा सीएम के आवास पहुंच गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही केजरीवाल के घर में मौजूद हैं।

एमसीडी चुनाव के लिए सभी वार्डों की सीटों पर गिनती शुरू है और शुरुआती रुझान लगातार आ रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यालाय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर फूल बरसाए जा रहे हैं। पार्टी के तमाम नेता उनके आवास पर गुलदस्ता लेकर पहुंच रहे हैं।

पटपड़गंज, रामनगर और रोहतासनगर में AAP आगे चल रही है। वहीं, बवाना से बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मदनपुर खाद ईस्ट में बीजेपी के प्रत्याशी लेखराज वहीं, ‘आप’ के प्रवीन कुमार से 215 मतों से आगे हैं।

दिल्ली एमसीडी के सभी 250 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ को बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक ‘आप’ 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बीजेपी 116 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

MCD Election Results 2022 Live Updates: सौरभ भारद्वाज का दावा MCD में AAP की जीत पक्की

आज एमसीडी चुनावों को लेकर गिनती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर हमारा पक्ष लेते हैं तो हम 230 सीटों के पार भी जा सकते हैं। मेयर हमारी पार्टी का होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

MCD Election Results 2022 Live Updates

  • सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना को 1 घंटे पूरे हो चुके हैं। अब तक के नतीजों पर नजर डाले तो आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। जहां AAP- 125, BJP -118, Congress- 06 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।
  • आम आदमी पार्टी ने 127 सीटों से आगे, वहीं बीजेपी 116 सीटों से आगे। जबकि कांग्रेस कछुए की चाल में 6 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।
  • शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी 120 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है।
  • बीजेपी 110 सीटों से आगे है। इस समय आम आदमी पार्टी लगभग 115 सीटों से एमसीडी की सत्ता में बढ़त बनाती नजर आ रही है। वहीं, बीजेपी 90 सीटों से पीछे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस 3 सीटों पर गायब नजर आ रही है।

नगर निगम के शुरुआती रूझानों में AAP को 80, बीजेपी को 72 और कांग्रेस को 4 सीटों पर बढ़त मिली है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। समय 8:33 हो रहा है और अब तक आम आदमी पार्टी लगभग 78 सीटों पर बढ़त बना चुकी हैं। वहीं बीजेपी 66 सीटों से आगे हैं। बात करें अगर कांग्रेस की तो उनसे तीन सीटों से अपना खाता खोला है। राजधानी के नगर निगम चुनावों के शुरूआती रूझान में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा देखा जा सकता है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी 23 सीटों से आगे चल रही हैं। बता दें कि गिनती के शुरुआती क्रम में पहले 6764 पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।

कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में?
कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना के बाद हो जाएगा। बता दें कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के सभी 250 वार्डों पर उम्मीदवारों को उतारा है। लेकिन कांग्रेस ने 247 वार्डों पर ही उम्मीदवार खड़े किए। एमसीडी चुनाव में 24 ऐसे वार्ड हैं जहां कोई निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। इन 24 सीटों पर केवल बीजेपी, आप, कांग्रेस और अन्य पार्टी के ही उम्मीदवार मैदान में है। साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव में 150 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

2 दिसंबर को थम गया था चुनाव प्रचार
मालूम हो कि चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने रोड शो किए। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार 2 दिसंबर को थम गया था। वहीं, मतदान की तैयारियों के चलते शनिवार (2 दिसंबर) को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की भी छुट्टी घोषित की गई थी। इसके बदले अब 10 दिसंबर यानी महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे।

MCD Election Results 2022 Live Updates: MCD में खिसक रही BJP की कुर्सी! AAP 52 सीटों से आगे तो BJP 48 पर, कांग्रेस ने 3 सीटों से खोला खाता
MCD Election Results 2022 Live Updates:

कितने मतदान केंद्र?
मिली जानकारी के अनुसार, एमसीडी चुनाव में मतदान के लिए कुल 13,638 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाताओं के लिए 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए थे।

नामांकन प्रक्रिया कब से हुई थी शुरू?
बता दें कि नामांकन प्रक्रिया 7 नवंबर से ही शुरू हुई थी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर थी। साथ ही नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here