Year Ender 2023 Viral Video: इन वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल!

0
137

साल 2023 खत्म होने वाला है और नया साल 2024 आने को है और हम भी इस साल के रिपोर्टकार्ड के साथ तैयार हैं। बात करें इस साल के सबसे अधिक वायरल की तो इस साल कई वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुए। सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो दिल्ली मेट्रो के थे। इन वायरल वीडियो में कोई आशिकी करते हुए दिखा तो कोई दिल्ली मेट्रो में कीर्तन करते हुए दिखा। आइए आज हम ऐसे ही वायरल वीडियोज़ को देखते हैं जो इस साल बहुत चर्चा में रहे।

इन Videos का सोशल मीडिया पर रहा धमाल

बिकनी गर्ल का Viral Video

दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो तो कोई भी नहीं भूल पाया होगा। इस वीडियो में एक लड़की दिल्ली मेट्रो के अंदर ब्रा और मिनी स्कर्ट पहनकर घूमते हुए नजर आई थी। लोग इस वीडियो को देखकर लड़की को उर्फी जावेद की बहन बुलाने लगे थे। बता दें कि लड़की का नाम रिदम चन्ना है और वह दिल्ली की रहने वाली है। लड़की ने वीडियो के वायरल होने के बाद कहा था कि वह अपने पसंद से कपड़े पहनना चाहती है और वह एक मॉडल बनना चाहती है।

महिला मंडली का Delhi Metro में ‘कीर्तन’

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं घेरा बनाकर एक साथ बैठी हुई हैं और ताली बजा-बजाकर कीर्तन कर रही हैं। इस महिला मंडली को कीर्तन करते देखकर मेट्रो में मौजूद कई महिलाएं भी ताली बजाने लगी और उनके साथ कीर्तन के रंग में रंग गईं। जिस वक्त कीर्तन हो रहा था , उस वक्त पास बैठी एक लड़की ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Korean लड़का बना बिहारी

इस लड़के का नाम चार्ली है ये कोरियन लड़का अपने इस वीडियो के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। वीडियो में लड़का बिहारी लहजे में बोलते हुए नजर आ रहा था। लड़के को इतनी अच्छी हिंदी इसलिए आती है क्योंकि उसके पिता अपने परिवार के साथ कोरिया से पटना शिफ्ट हो चुके थे। इस लड़के की स्कूलिंग पटना में ही हुई और बिहार के पटना में उसने करीब 20 साल गुजारे हैं।

आशिकी का ऐसा भूत

इस साल तो इस कपल ने भी हद कर दी। कपल को आशिकी का ऐसा भूत सवार हुआ कि दिल्ली के हर जगह पर अपने प्यार को बहुत ही घिनौने तरीके से जाहिर किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कपल को काफी ट्रोल किया।

Delhi Metro में सीट को लेकर Fight

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग सीट के लिए आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आसपास के मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दोनों के बीच की लड़ाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली मेट्रो के अंदर का ये वीडियो डरा देने वाला है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर ने शेयर किया था।

So Beautiful, So Elegent, just looking like Wow…

FotoJet 71
looking like a Wow

इस वीडियो को जैसमिन कौर नाम की महिला ने शूट किया था और इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। जिसके बाद इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। ये लाइन इतना फेमस हुआ कि बॉलीवुड स्टार्स भी इसे कॉपी करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here