World Music Day 2023 के मौके पर जानिए इसे मनाने के पीछे छिपा दिलचस्‍प इतिहास और महत्‍व

World Music Day 2023: वर्तमान में भारत, अमेरिका, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली समेत कई अन्य देशों में 21 जून को वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे मनाया जाता है।

0
91
World Music Day 2023 Update News
World Music Day 2023

World Music Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ ही आज यानी 21 जून के दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे भी मनाया जा रहा है।संगीत के बिना सभी का जीवन सूना है। ऐसे में मन को प्रफुल्‍लित करने के साथ ही संगीत हमें मानसिक रूप से शांत भी रखता है। इस दिन की शुरुआत कब हुई और किसने की? आइये जानते हैं वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे के मौके पर पूरी जानकारी यहां।

World Music Day 2023 ki news
World Music Day 2023. (File Photo)

World Music Day 2023: जानिए वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे का इतिहास?

World Music Day 2023: वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे का इतिहास फ्रांस से गहरा संबंध रखता है। साल 1982 में पहली बार फ्रांस में इसे मनाया गया।वहां के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को देखा।उन्होंने वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने की घोषणा की। इस दिन को उस वक्त का फेटे ला म्यूजिक कहा गया था। जानकारी के अनुसार जब पहली बार फ्रांस में इस दिन को मनाया गया तो 32 से भी ज्यादा अन्य देशों में इस दिन को मनाने के लिए समर्थन दिया। उस दौरान वहां कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे यह और भी लोकप्रिय होता गया। वर्तमान में भारत, अमेरिका, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली समेत कई अन्य देशों में 21 जून को वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे मनाया जाता है।

World Music Day 2023: वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे का महत्‍व

World Music Day 3 min
World Music Day 2023. (File Photo)

World Music Day 2023: संगीत आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारा हमसफर है। संगीत न केवल शारीरिक बल्‍कि मानसिक रूप से व्यक्ति को प्रभावित करता है बल्कि भावनात्मक रूप से भी व्यक्ति पर प्रभाव डालता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here