जूस कई प्रकार के होते हैं इनमें सेब, अनार, संतरे आदि का जूस शामिल है। पर व्हीटग्रास जूस का नाम बहुत कम ही लोगों ने सुना होगा। नाम से ही पता चलता है कि यहां बात गेहूं की हो रही है। व्हीटग्रास गेहूं की दूब को कहते हैं। ट्रिटिकम एस्टिवम नाम के गेहूं के पौधे की ताजी पत्तियों से व्हीटग्रास तैयार की जाती है। सबसे अहम बात ये है कि इसको आसानी से घर पर भी उगाया जा सकता है ये अधिक जगह भी नहीं लेता है। व्हीटग्रास जूस कई बिमारियों से छुटकारा दिलाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जूस के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र को तो बेहतर बनाने में मदद मिलती ही है, साथ ही यह लिवर को साफ रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।

व्हीटग्रास पीने से ये होते हैं फायदे

228 120

व्हीटग्रास जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।

व्हीटग्रास का जूस ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है।

व्हीटग्रास का जूस वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है।

व्हीटग्रास में थाइलाकॉयड्स पाया जाता  है।

व्हीटग्रास जूस के सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

व्हीटग्रास जूस में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो लिवर की सफाई करने और उसे स्वस्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

लिवर की सेहत में सुधार के लिए आप व्हीटग्रास जूस का सेवन कर सकते हैं। 

632055443

मालूम पड़ता है कि, व्हीटग्रास जूस कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए लाभदायक है। बढ़े वजन के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। पर इन सभी बीमारियों का इलाज व्हीटग्रस जूस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here