खाने-पीने के साथ न करें खिलवाड़, इन 5 टिप्स से बढ़ती उम्र में शरीर को बनाएं मजबूत!

0
276
Healthy Diet
Healthy Diet

Healthy Diet: जीवन में बदलती उम्र के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य और खान-पान के तरीके में भी बदलाव होने लगते हैं। यह बदलाव शारीरिक तौर पर होने की वजह से इसका असर हमारे जीवनशैली, खान-पान तथा अन्य चीजों पर भी होता है। शरीर में एक समय बाद कमजोरी तथा अन्य कई बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इसके लिए जरूरी है कि 50 साल से अधिक की उम्र के लोगों को ऐसे आहार दें जो उन्हें नुकसान न पहुंचाए।

Healthy Diet for Old People
Healthy Diet

Healthy Diet: इन चीजों को शामिल कर बदलें अपनी डाइट

Healthy Diet: अक्सर 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं जो कि पोषक तत्वों के अभाव के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि वृद्ध लोगों को पोष्टिक आहार दिया जाए। इसके अंतर्गत फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन तथा लो फेट वाले डेयरी उत्पाद आदि आते हैं। इन्हें खाने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। इन पोषक तत्व से शरीर में विटामिन तथा मिनरल्स की कमी नहीं रहती है और यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद भी करते हैं।

वृद्ध लोगों को खाने में ज्यादा नमक और चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है। ज्यादा चीनी या मीठा खाने से बीपी बढ़ने की समस्या रहती है। आगे चलकर यह समस्या डायबिटीज का रूप भी ले सकती है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाना दिल की बीमारी, अल्जाइमर, हाई बीपी, मोटापा तथा कॉलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को जन्म देता है। इसीलिए बुजुर्ग लोगों को डाइट में सामान्य नमक और चीनी का सेवन करना चाहिए।

Healthy Diet
Healthy Diet

इसके अलावा फल, सब्जियां तथा साबुत अनाज जैसे फाइबर से युक्त भोजन का सेवन नियमित रुप से करना आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। फाइबर युक्त भोजन बुजुर्ग व्यक्तियों में कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद करता है।

पानी हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियों को होने से बचाता है। वृद्धावस्था में हाइड्रेट रहना काफी जरूरी है। इसीलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और ताजा सब्जियों और फलों का उपयोग करें।

बढ़ती उम्र के साथ पाचन शक्ति में भी कमी आने लगती है। इसीलिए ऐसे में ज्यादा खाना शरीर को नुकसान कर सकता है। ज्यादा खाना खाने से कई तरह की समस्या हो सकती है।

संबंधित खबरें…

ज्यादा लग रहें हैं आम के दाम तो EMI पर खरीदें, इस जगह पर मिल रहा ये स्पेशल ऑफर

Iron Deficiency: शरीर में आयरन की भारी कमी होने पर हो सकता है ये नुकसान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here