शारदीय Navratri 2022 के मौके पर इन रंगों के परिधानों से करें देवी की पूजा, पूरी होगी मनोकामना

Navratri 2022: मां भगवती को प्रसन्‍न रखने के लिए 9 दिन पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखेंगे। इस दौरान भक्‍त कई नियमों का पालन करते हैं। मां को प्रसन्‍न करने के लिए कई प्रकार से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं।

0
287
Navratri 2022: top colours news hindi
Navratri 2022

Navratri 2022: हर भक्‍त माता रानी से अपने कल्‍याण और शुभ फल प्राप्ति की प्रार्थना करता है। मां भी अपने भक्‍तों पर पूरा प्‍यार लुटाती है। अपने आशीर्वाद और कृपा से भक्‍तों के हर दुख दूर करतीं हैं।शारदीय नवरात्र में भी भक्‍त मनवांछित फल पाने के लिए देवी की पूजा और व्रत रखेंगे। मां भगवती को प्रसन्‍न रखने के लिए 9 दिन पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखेंगे। इस दौरान भक्‍त कई नियमों का पालन करते हैं। मां को प्रसन्‍न करने के लिए कई प्रकार से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं।

यूं तो मैया रानी भक्‍तों के भावों से ही खुश हो जाती हैं, लेकिन कुछ सरल उपायों को भी अपनाकर हम देवी को प्रसन्‍न कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।हिंदू शास्‍त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान अगर माता रानी के पसंदीदा रंगों को पहनकर आप उनकी उपासना करें, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगा। आईए जानते हैं कौन-कौन से रंग देवी को अति प्रिय हैं।

Navratri 2022: Vibrant Colours in Pooja
Navratri 2022.

Navratri 2022: यहां जानिए कौन सी देवी को कौन सा रंग है प्रिय ?

Shardiya Navratri puja 2022 in Beautiful Colours .
Navratri 2022.

Navratri 2022: शैलपुत्री– नौ देवियों में सबसे पहले देवी शैलपुत्री का नाम आता है।नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मान्‍यताओं के अनुसार पीला रंग शैलपुत्री को अति प्रिय है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन आप पीले रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा कर सकतीं हैं।

ब्रह्राचारिणी- मां ब्रह्राचारिणी को हरा रंग बेहद पसंद है। आप नवरात्रि के दूसरे दिन गाढ़े हरे रंग के परिधान पहनकर मां की पूजा कर सकती हैं। इससे मां की कृपा आप पर बरसेगी।

चंद्रघंटा- नवरात्रि के तीसरे दिन भक्‍त मां चंद्रघंटा की उपासना एवं व्रत करते हैं। उन्‍हें प्रसन्न करने के लिए हल्का भूरा रंग का वस्त्र जरूर पहनें। मां के भोग में भी भूरे रंग का प्रसाद अथवा हलवा बना सकतीं हैं।

कूष्माण्डा- देवी कूष्माण्डा को संतरी रंग बेहद प्रिय है।ऐसे में आप संतरी रंग के वस्‍त्र धारण कर मां की पूजा कर सकते हैं। मां अंबे जी को प्रसन्‍न करने के लिए नवरात्रि की गरबा नाइट में आप संतरी रंग की चणिया-चोली में सुंदर दिखेंगी और कार्यक्रम में आनंद आएगा।
स्कंदमाता- स्कंदमाता को सफेद रंग बहुत भाता है। ऐसे में हो सके तो सफेद वस्‍तु, सफेद पुष्‍प और सफेद रंग निर्मित वस्त्र उन्‍हें अर्पित करें। मां जीवन में सुख-शांति देंगी। देवी को मोक्ष के द्वारा खोलने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है।
कात्यायनी-देवी कात्यायनी मां की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनें, क्‍योंकि ये रंग मां को अति प्रिय है।मां की उपासना के दौरान लाल चुन्‍नी और उन्‍हें लाल गोटा लगी चुन्‍नी भेंट करें।मां आपको शुभ फल प्रदान करेंगीं।

कालरात्रि- देवी कालरात्रि को नीला रंग पसंद है। नवरात्रि के सातवें दिन देवी की पूजा की जाती है।आप नीले रंग के वस्‍त्र पहन सकते हैं। चाहें तो इन्‍हें नीला पुष्‍प भी अर्पित कर सकते हैं।
महागौरी- देवी महागौरी मां को गुलाबी रंग पसंद है।मां गुलाबी रंग से बहुत जल्‍दी खुश होती हैं। ऐसे में आप गुलाब के फूलों की माला, गुलाबी कपड़े या गुलाबी रंग का रूमाल अथवा चुन्‍नी मां को भेंट कर उनका वरदान प्राप्‍त कर सकते हैं।
सिद्धिदात्री-नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।मां को बैंगनी पसंद है।ऐसे में आप बैंगनी रंग का सूट, साड़ी अथवा कुरता,प्‍लाजो पहनकर उनकी पूजा कर सकतीं हैं।मां की असीम कृपा की प्राप्ति आपको होगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here