Iron Deficiency: शरीर में आयरन की भारी कमी होने पर हो सकता है ये नुकसान…

Iron Deficiency: होने पर शरीर में बहुत तरह के लक्षण दिखते हैं।

0
199
Iron Deficiency: file photo
Iron Deficiency: file photo

Iron Deficiency: शरीर में हर पोषक तत्व की अपनी एक अलग भूमिका होती है। यदि किसी तरह का विटामिन शरीर में कम हो रहा है तो इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। प्रोटीन की कमी है तो भी परेशानियां हो सकती हैं। आयरन भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। शरीर के लिए आयरन कितना जरूरी है,इसकी अहमियत इसी से समझी जा सकती है कि ये शरीर में हीमोग्लोबिन बनाकर सभी ऑर्गन को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। आयरन से ही हीमोग्लोबिन बनता है। हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है। यह फेफड़ों से ऑक्सीजन शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंचाता है। ऑक्सीजन से ही शरीर का हर ऑर्गन सर्वाइव करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों में दुनिया भर में करीब 1.62 अरब लोग आयरन की कमी से जूझ रहे हैं। ये देश की आबादी का करीब 24.8 प्रतिशत हैं।

Iron Deficiency : file photo
Iron Deficiency : file photo

Iron Deficiency: क्या है आयरन की कमी के लक्षण?

Iron Deficiency होने पर शरीर में बहुत तरह के लक्षण दिखते हैं। इसमें हर समय थकान रहना,कुछ काम करने में मन न लगना,सांस फूलने की शिकायत रहना,सांस लेने में परेशानी होना,चेहरा पीला और सफेद पड़ना,एकाग्रता न हो पाना,चक्कर आना,इम्यून सिस्टम कमजोर होना,ठंड न होने पर भी ठंड लगना,धूप में बीमार हो जाना शामिल है। स्त्री हो या फिर पुरुष किसी को भी आयरन की कमी हो सकती है। लेकिन आमतौर पर पीरियड होने के कारण महिलाएं पुरुषों के अनुरूप अधिक एनीमिक होती हैं। इसके अलावा खून की कमी होने का कारण डिलीवरी के दौरान ब्लड बहुत ज्यादा आना,पाइल्स की समस्या से भी परेशानी बढ़ सकती है।

Iron Deficiency : file photo
Iron Deficiency : file photo

Iron Deficiency होने पर क्या करना चाहिए?

Iron Deficiency की जांच सिर्फ कुछ मिनटों में हो सकती है। इससे पता चल जाता है कि शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल क्या है? यदि हीमोग्लोबिन कम है तो अनार,टमाटर,पालक,रेड मीट,बीन्स,दाल और दूसरी आयरन से भरपूर चीजें खा सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि ज्यादा आयरन ले लेने से भी शरीर को भारी नुकसान हो सकता है। इससे ब्लड गाढ़ा भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेने में समझदारी है कि शरीर में आयरन की कितनी मात्रा जरूरी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here