Gynaecologist Tips: गाइनोकोलॉजिस्ट के सभी सवालों का दें बेधड़क जवाब, झूठ बोलना पड़ सकता है भारी

0
224
Gynaecologist Tips: गाइनोलकोलॉजिस्ट से सभी सवालों के दें बेधड़क जवाब, झूठ बोलना पड़ सकता है भारी
Gynaecologist Tips: गाइनोलकोलॉजिस्ट से सभी सवालों के दें बेधड़क जवाब, झूठ बोलना पड़ सकता है भारी

Gynaecologist Tips: अपनी सेक्स लाइफ को अच्छी तरह से एंजॉय करने के लिए आपको रेगुलर अपने गाइनोकोलॉजिस्ट से मिलते रहना चाहिए। इससे आप कई तरह की परेशानियों से बच सकती हैं लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां अपनी सेक्स लाइफ को लेकर गाइनोकोलॉजिस्ट से बात करने में कतराती हैं। हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गाइनो के सभी सवालों का जवाब हमें सही देना चाहिए।

Gynaecologist

कई बार छोटा सा झूठ काफी भारी पड़ सकता है। गाइनो द्वारा पूछे गए किसी भी तरह के सवाल पर भी न हिचकिचाएं। दरअसल, चेकअप के दौरान गाइनो आपसे आपके सेक्स लाइफ से जुड़े कुछ सवाल पूछ सकते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन सवालों का जवाब आपको बिना शर्माए और सच्चाई से देना होगा।

Gynaecologist Tips: इन सवालों का दें सही जवाब

क्या आप सेक्सुअली एक्टिव हैं?

कई बार कम उम्र की महिलाओं को यह सवाल परेशान करता है और वो झूठ बोल देती हैं कि वो एक्टिव नहीं हैं लेकिन हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, इस जवाब के आधार पर ही गाइनो आपको आगे की टेस्ट रेकमेंड करते हैं।

Gynaecologist Tips: आप सेक्सुअली कितने लोगों के साथ एक्टिव रह चुकी हैं?

यह सवाल सुनने वालों को बहुत ही बेहुदा लगता है लेकिन इसका सही जवाब देना बहुत ही जरूरी होता है। जैसे कि यदि आप कई सालों से एक ही व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाती आई हैं तो डॉक्टर आपको STD जांच कराने के लिए नहीं बोलेगा लेकिन अगर आप सप्ताह या महीने में 3-4 व्यक्तियों के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं तो आपको STD जांच अवश्य करानी चाहिए।

Sex Life

Gynaecologist Tips: सेक्स के दौरान या उसके बाद ब्लीडिंग और दर्द?

सेक्स के दौरान हल्का दर्द होना वाजिब है लेकिन अगर आपको हर बार सेक्स के दौरान और उसके बाद दर्द होता है तो आपको डॉक्टर के पास विजिट करना चाहिए। यदि सेक्स के दौरान अक्सर आपको ब्लीडिंग होती है तो इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर आपको बेसिक वजाइनल इंफेक्शन के टेस्ट या फिर एंडोमेट्रियोसिस करवाने की सलाह देते हैं।

Gynaecologist Tips: वजाइनल डिस्चार्ज या स्मेल में कोई बदलाव?

कई बार इस सवाल को महिलाएं काफी अजीब मानती हैं जिसके कारण डॉक्टर भी इसके बारे में नहीं पूछते हैं। दरअसल, अगर आपको अपने वजाइनल डिस्चार्ज के कलर और स्मेल में कोई बदलाव दिखता है तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। हालांकि यह कोई बड़ी परेशानी नहीं है इससे आसानी से निपटा जा सकता है लेकिन समय रहते इसका इलाज न कराना भारी पड़ सकता है।

Gynaecologist Tips: बर्थ कंट्रोल मेथड से जुड़ा सवाल

अक्सर ऐसा माना जाता है कि डॉक्टरों को अपने पास आई महिलाओं से उनके बर्थ कंट्रोल मेथड के बारे में पूछना चाहिए। यदि आपकी गाइनो आपसे इस बारे में कोई सवाल नहीं कर रहे हैं तो आपको अपना दूसरा डॉक्टर ढूंढ़ना चाहिए। गाइनो का यह फर्ज बनता है कि वो अपने पेशेंट से पूछे कि वो कौन सा बर्थ कंट्रोल मेथड फॉलो करती हैं। साथ ही वो आपको सुझाव दें कि कौन सा मेथड आपके लिए आसान और सेफ हो सकता है।

Periods

Gynaecologist Tips: समय पर आते हैं पीरियड्स?

महिलाओं के रेगुलर पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है। यूं तो पीरियड्स कई बार कुछ दिनों के लिए आगे पीछे हो जाता है लेकिन इसको लंबा समय हो जाए तो आपको जरूर डॉक्टर से सुझाव लेना चाहिए।

संबंधित खबरें:

Relationship Tips: क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? हां बोलने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

Relationship Tips: कई बातों पर टिका होता है एक मजबूत रिश्ता, अपने पार्टनर के कंफर्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here