Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

सीएम एकनाथ शिंदे के और बीजेपी के खेमे से 9-9 विधायको को कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है।

0
239
Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम शिंदे और BJP के 9-9 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल कोश्यारी दिला रहें शपथ
Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम शिंदे और BJP के 9-9 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल कोश्यारी दिला रहें शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिराने के बाद आज यानी मंगलवार को नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी के खेमे से 9-9 विधायकों को कैबिनेट मंत्रिमंडल में जगह मिल गई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी विधायकों को मंत्री पथ की शपथ दिलाई हैं। समारोह शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजभवन पहुंच चुके थे। उनके साथ अन्य साथी विधायक भी थे। इसके अलावा विपक्ष के नेता अजीत पवार भी राजभवन पहुंचे हैं।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अपनी मंत्रियों की लिस्ट

18 विधायक ले रहे शपथ

भाजपा की तरफ से ये बनाए जा सकते हैं मंत्री 

  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • सुरेश खाड़े
  • अतुल सावे
  • रवींद्र चह्वाण
  • मंगल लोढ़ा
  • विजय कुमार गावित
Maharashtra Cabinet Expansion: सीएम शिंदे और BJP के 9-9 विधायक बने मंत्री, राज्यपाल कोश्यारी दिला रहें शपथ
Maharashtra Cabinet Expansion

एकनाथ शिंदे गुट से ये विधायक हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल 

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

Maharashtra Cabinet Expansion: उप मुख्यमंत्री फडणवीस को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उन्हें गृह मंत्रालय का प्रभार मिल सकता है। करीबी सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर यही पेंच फंसा हुआ था।

यह भी पढ़ें:

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कल होगा कैबिनेट का विस्तार; भाजपा के 8 तो ‘शिंदे की सेना’ के 7 विधायक लेंगे शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here