Fake Egg: सावधान! कहीं आप नकली अंडा तो नहीं खा रहें..ऐसे करें नकली और असली अंडे में पहचान..

0
30

सर्दियां आते-आते अंडो की डिमांड बहुत बढ़ जाती है। लोग इस सीजन में ऑमलेट और अबला हुआ अंडा खाकर सेहत बनाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अंडों में उचित प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है लेकिन क्या आप जो अंडे खा रहे हैं वो असली है? कहीं ये अंडे प्लास्टिक के तो नहीं हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने अंडों की बिक्री बाजारों में हो रही है। ऐसे में आप जब भी अंडा खरीदें तो सेवन से पहले कुछ तरीकों को अपनाकर आप असली-नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके क्या हैं।

अंडे को जलाकर देखें

यदि असली-नकली अंडे में पहचान करना नहीं आता तो फायर टेस्ट कर लें क्योंकि बाजार में बिक रहा नकली अंडा रबड़ या प्लास्टिक का बना होता है। असली-नकली अंडे का पता करने के लिए आप अंडे को आग के पास ले जा सकते हैं। इस दौरान अगर अंडा आग नहीं पकड़ता है तो ये असली हो सकता है। पर अगर अंडे से प्लास्टिक जैसी बदबू आए तो ये अंडा प्लास्टिक का हो सकता है।

अंडे को शेक करके करें परख

जब भी अंडा खरीदें तो आप एक काम कर सकते हैं कि अंडे को कान के पास ले जाकर हिला सकते हैं। अगर आवाज नहीं आ रही है तो ये संकेत बताता है कि अंडा असली हो सकता है। जबकि अंडे के अंदर से आवाज आने वाला अंडा नकली हो सकता है।

अंडे की चमक देख लें

कभी भी अंडे की चमक देखकर उसे न खरीदें। कई लोग सोचते हैं कि अंडा चमक रहा है तो ये सही ही होगा। पर ऐसा नहीं है क्योंकि नकली अंडा असली के मुकाबले ज्यादा चमक वाला होता है। इसलिए सावधान रहें। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि असली अंडे की बाहरी परत में कोई चमक नहीं होती।

यह भी पढ़ें:

Home Remedies for Headache: सिर दर्द मिनटों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

क्या कुकर में बनी दाल खाने से शरीर में बढ़ता है यूरिक एसिड?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here