Pantone Colour of The Year 2023 बना Magenta, अपने वार्डरोब में रखें इस कलर की एसेसरीज

Magenta: ये कलर गर्म और ठंडे के बीच बेहतर संतुलन को दर्शाता है। ये घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पिंक और बोल्ड कलर्स फैशन वर्ल्ड में छाये हुए हैं।इसके लिए पेंटोन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस कलर का वर्णन अनकंवेशनल टाइम के लिए अनकंवेशनल शेड के तौर पर किया है।

0
180
Magetna colour of the year 2023 news
Magenta

Magenta: पेंटोन ने साल 2023 के लिए अपने मच अवेटेड कलर की घोषणा कर दी है। ये रंग लाल रंग की फैमिली से जुड़ा है और इसका नाम है वीवा मैजेंटा।पेंटोन के मुताबिक, ये कलर गर्म और ठंडे के बीच बेहतर संतुलन को दर्शाता है। ये घोषणा ऐसे समय में की गई है जब पिंक और बोल्ड कलर्स फैशन वर्ल्ड में छाये हुए हैं।इसके लिए पेंटोन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस कलर का वर्णन अनकंवेशनल टाइम के लिए अनकंवेशनल शेड के तौर पर किया है।

इसके बारे में लिखा है कि ये शेड एक पावरफुल और सशक्त कलर है, जो बिना किसी रुकावट के एक्सपेरिमेंट और एक्सप्रेशन को प्रोत्साहित करता है।
बस फिर क्‍या है, आप भी तैयार हो जाइए मैजेंटा को अपनाने के लिए। अपनी वार्डरोब में इसी रंग से जुड़ी एसेसरीज और कलेक्‍शन रखने के लिए।आइए जानते हैं मैजेंटा एसेससरीज के बारे में बहुत कुछ।

Magenta: सुपर स्‍टाइलिश कलर है मैजेंटा

मैजेंटा बेहद बोल्‍ड और सुपर स्‍टाइलिश कलर्स की कैटेगरी में आता है। इसकी डीप टोन इसे कपड़ों से लेकर एसेसरीजतक तक हर जगह इस्‍तेमाल करने के लिए तैयार रखती है।जानकारी के अनुसार रेड फैमिली से आने वाले इस कलर के खूबसूरत डिजाइन आप कैरी कर सकतीं हैं।

Magenta: जानिए पेंटोन कलर इंस्टीट्यूट के बारे में यहां

पेंटोन कलर एक इंस्टीट्यूट है, जो 1950 के दशक में कॉस्मेटिक, फैशन और हेल्थ इंडस्ट्रीज के लिए कलर चार्ट बनाने वाली एक कमर्शियल कंपनी के रूप में शुरू हुआ था। कंपनी हर वर्ष कलर ऑफ द ईयर जारी करती है। वर्ष 2022 का कलर ऑफ द ईयर वेरी पेरी शेड था। जोकि ब्लू और पर्पल रंग के बीच का शेड है। क्रिएटिविटी और इनवेंशन दोनों ही लिहाज से इस रंग को बेहतरीन माना जाता है।पेंटोन के अनुसार मैजेंटा रेड फैमली से उतरती नेचर में निहित शेडो है, जो पावर का एक नया साइन देती है।

Magenta: ड्रेस में कर सकतीं हैं मिक्‍स एंड मैच का यूज

मैजेंटा कलर का यह खास शेड बेहद आकर्षक और वाइब्रेंट है, इसे अलग-अलग रंगों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। मसलन गुलाबी रंग के अलग टोंस के साथ वीवा मैजेंआ को मेच कर आप किसी भी आउटफिट को शानदार लुक दे सकतीं हैं। इस रंग को पीले रंग के नियॉन शेड के साथ भी पहन सकतीं हैं।

Magenta: फुटवियर भी वीवा मैजेंटा

Pantone Colour of the year 2023 Magenta.
Magenta footwaer.

कोई भी आउटफिट कितना खूबसूरत क्‍यों न हो, बिना फुटवियर और एसेससरीज के लुक पूरा नहीं आता। ऐसे में वीवा मैजेंटा एक ऐसा वाइब्रेंट कलर है जो आपको फैशनेबल लुक देगा। इस रंग का इस्‍तेमाल अपने मेकअप में बतौर लिपस्टिक, आईशैडो या नेल पेंट के रूप में कर सकते हैं। बोल्‍ड सेंस रखने वाली युवतियां चाहें तो हेयर कलर के रूप में भी इस शोख रंग को अपने स्‍टाइल में शामिल कर सकती हैं।

Magenta:घर की सुंदरता भी बढ़ाएं

वीवा मैजेंटा की रंगत से आप घर का आर्किटेक्‍ट भी बेहतर कर सकती हैं। बेडरूम से किचन तक किसी स्‍पेस को मैनेज करने और सुंदर लुक देने के लिए वीवा मैजेंटा बेस्‍ट ऑप्‍शन है।
घर की दीवारों, वाम्‍ल क्‍लाब, कुशन रग्‍स आदि में इस रंग को अपना सकती हैं। इतना ही नहीं कमरे की मास्‍टर वॉल को वीवा मैजेंटा में बदलावर अन्‍य दीवारों को किसी अन्‍य सॉफ्ट शेड दे सकती हैं।

Magenta: केट मिडलटन ने भी किया था ‘वाइवा मैजेंटा’ कलर कैरी

वेल्स की प्रेसेंज़ केट मिडलटन ने कुछ दिनों पहले ब्रिटेन में राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के वेलकम फंक्शन में इस रंग को पहना था।वह ‘वाइवा मैजेंटा’ में सिर से पांव तक सजी थीं। जिसमें उसके सिर की एक्सेसरी और एक मैचिंग स्मॉल मखमली पर्स था, साथ ही उसकी एमिलिया विकस्टेड कोट ड्रेस भी थी।

Magenta: एक्‍टर रणवीर सिंह भी रंगे इस रंग में

मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह ने भी ये कलर पहना था। एक्टर रणवीर सिंह भी कुछ दिनों पहले वीवा मैजेंटा रंग पहने नजर आए थे। कॉस्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट एका लखानी द्वारा स्टाइल किए गए उनके आउटफिट में वाइवा मैजेंटा ब्लेजर, मैचिंग पैंट और सफेफ़ेद स्नीकर्स की एक जोड़ी थी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here