Cambodia Hotel Fire: होटल में लगी भीषण आग! 5वीं मंजिल से छलांग लगाते लोग, 10 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

0
149
Cambodia Hotel Fire
Cambodia Hotel Fire

Cambodia Hotel Fire: कंबोडिया के एक होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग में 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आग में 30 से ज्यादा लोग घायल है उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें काफी भयानक नजर आ रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है। होटल के हर कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है।

Cambodia Hotel Fire: कई नागरिक लापता

बताया गया है कि आग देर रात को लगी थी। रात 1:30 बजे तक 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं कहा जा रहा है कि आग में अब भी कई लोग फंसे हुए हैं। कुछ वीडियो क्लिप में लोग जान बचाने के लिए होटल से कूदते हुए भी नजर आ रहे हैं। आग लगने के समय होटल में विदेशी नागरिक भी मौजूद थे। इसलिए इन विदेशी नागरिकों की जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार आग में घायल लोगों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार आग पर अभी 70 प्रतिशत काबू कर लिया गया है।

पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कसीनो में आग लगी है। जिसमें अभी भी 50 लोगों के फंसे होने की खबर है। कई लोगों को 5वीं मंजिल से जमीन पर कूदते हुए देखा गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here