Kannauj Mid Day Meal: मिड डे मील के लिए लाइन में लगे छात्र दाल के भगौने में जा गिरे, धक्का- मुक्की से हुई घटना

0
274
Kannauj Mid Day Meal
Kannauj Mid Day Meal

Kannauj Mid Day Meal: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर मिड डे मील की लाइन में खड़े कुछ बच्चे गर्म पानी के भगौने में गिर गए। घटना कम्मपोजिट स्कूल, कुशलपुरवा में हुई है। बच्चें बुरी तरह से झुलस गए हैं। उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को बचाने में दो रसोईयां भी झुलसी हैं। बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप में मच गया है।

Kannauj Mid Day Meal: धक्का मुक्की से हुई घटना

Kannauj Mid Day Meal
Kannauj Mid Day Meal

इस घटना से स्कूल में कोहराम मचा हुआ है। घायलों को तालग्राम सीएमसी भेजा गया है। खबर के अनुसार ब्लॉक तालग्राम इलाके के कुशलपुरवा स्थित कम्पोजिट स्कूल में गुरुवार को वार्षिक गृह परीक्षाएं चल रहीं थीं। उसके बाद सभी बच्चें खाने के लिए लाइन में लग गए। तभी धक्का मुक्की शुरू हुई और बच्चे भगौने में जा गिरे।

मिड डे मील लेने की होड़ में बच्चों ने कक्षा पांच के योगेश और अर्पित कुमार को धक्का मार दिया जिसके बाद वे दाल से भरे भगौने में जा गिरे और बुरी तरह झुलस गए। उन्हें बचाने में रसोइयां रेखा और अनीता भी झुलस गईं।

Kannauj Mid Day Meal: पीड़ित ने दिया बयान

Kannauj Mid Day Meal
Kannauj Mid Day Meal

इस पर पीड़ित परिजनों का कहना है कि यह घटना शिक्षकों की लापरवाही के कारण हुई है। भोजन वितरण के दौरान बच्चों की सुरक्षा का कतई भी ध्यान नहीं रखा गया। घायल छात्र अर्पित ने बताया कि वो लाइन में लगा था तभी पीछे से किसी ने धक्का मार दिया और दाल के भगौने में जा गिरा।

पीड़ित बच्चों ने मीडिया को बताया कि भोजन वितरण के दौरान वहां पर कोई भी शिक्षक नहीं था। बचाने के लिए खाना बनाने वाली महिलाओं ने ही हाथ आगे बढ़ाया था। उनके अलावा मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here