Year Ender 2022 Crime: पेड़ से लटकी लाश..कहीं टुकड़े-टुकड़े में मिला शव; पढ़ें इस साल के दिल दहलाने वाले हत्याकांड के बारे में

0
167
Year Ender 2022 Crime
प्रतिकात्मक तस्वीर

Year Ender 2022 Crime: साल 2022 भले ही खत्म होने जा रहा है, लेकिन इस साल कई एसी घटनाएं घटी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं से जुड़े अपराध जैसे हत्या, रेप जैसी हजारों घटनाए सामनें आई है। लेकिन हम कुछ ऐसी खौफनाक वारदातों की बात कर रहे हैं जिसे भुलाना शायद ही आसान होगा। यह साल का आखिरी महीना भले ही होगा, लेकिन आज भी उन घटनाओं को सोचकर रूह कांप जाती है। क्योंकि इन खौफनाक हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना उनकी रूह कांप उठी। इन हत्याओं का जिक्र सुनकर उन तमाम हत्याओं की खौफनाक यादें ताजा हो गईं, जिनमें इंसानी वहशीपन को देखा गया था। ऐसा केवल साल 2022 में ही नहीं हुआ, बल्कि हर साल ऐसे कई सनसनी वारदात सामने आते हैं, जिसे देखना तो दूर सुनकर भी दिल रो देता है। आज हम ऐसी ही बड़ी घटनाओं के बारे में बात करने वाले हैं जिसने साल 2022 में सबसे ज़्यादा लोगों का ध्यान खींचा।

Year Ender 2022 crime
Year Ender 2022 crime

Year Ender 2022 Crime: लखीमपुर में जब पेड़ से लटकी मिली थी 2 बहनों की लाश

यूपी के लखीमपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब 14 सिंतबर 2022 को 2 सगी बहनों की लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली थी। गांव वालों ने जब दोनों बहनों के शव को गन्ने के पेड़ से लटके देखा तो इलाके में भारी हंगामा शुरू हो गया था। यह एक ऐसी वारदात जब मां के सामने ही दोनों बेटियों को आरोपी घसीटते हुए बाइक पर ले गए थे। मां ने रोकने की कोशिश की तो धक्का मारके जमीन पर गिरा दिया।

Year Ender 2022 Crime
Year Ender 2022 Crime

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के परिवार ने बताया कि दोनों बेटियों की उम्र 15 और 17 साल थी। बाइक सवार 3 लड़के घर के बाहर से उन्हें जबरदस्ती लेकर चले गए। अपहरण का केस दर्ज करवाने के एक दिन बाद ही 2 बच्चियों का शव गांव में एक गन्ने के पेड़ से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जो पड़ोस में ही रहने वाले युवक थे। जिसके बाद पता चला कि आरोपियों ने उनके साथ पहले रेप किया और फिर गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों बहनों के शव को आरोपियों ने पेड़ से लटका दिया। लेकिन अभी तक इस मामले में परिवार का यही आरोप है कि आरोपियों के वकील 70 बार सवाल करते हैं और आरोपियों को नाबालिग साबित करने में लगे हैं। परिवार को डर है कि कहीं उनकी बच्चियों का आरोपी जेल से छूट न जाएं।

Year Ender 2022 Crime: झारखंड की अंकिता पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने वाला सिरफिरा आशिक

23 अगस्त 2022 की वो सुबह जब दुमका पुलिस को सूचना मिली कि एक 16 साल की छात्रा पर किसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। अंकिता झारखंड के दुमका की रहने वाली थी। 28 अगस्त को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 12वीं में पढ़ने वाली अंकिता सिंह ने मौत से पहले खुद इस खौफनाक घटना के बारे में बताया। जिसे सुनने के बाद हर किसी की आंखे नम हो गई। अंकिता ने बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला शाहरुख नाम का शख्स कैसे उसे परेशान किया करता था। अंकिता के आखिरी शब्द यही थे ‘जैसे मैं मर रही, वैसी ही मौत उसे भी दी जाये।’ अंकिता ने बताया कि उसे काफी दिनों से आरोपी शाहरुख परेशान कर रहा था। शाहरुख उसे दोस्ती करने के लिए फोर्स करता था। जब भी अंकिता स्कूल या ट्यूशन के लिए घर से निकलती थी तो वह उसका रोज पीछा करता था। आरोपी ने कहीं से अंकिता का नंबर भी ढूंढ लिया था। वह उसे फोन करके भी परेशान करने लगा था। अंकिता आरोपी को यह भी कह चुकी थी कि वह दूसरे धर्म का है वह उससे दोस्ती नहीं कर सकती। इसके बावजूद आरोपी शाहरुख उसके पीछे पड़ा हुआ था। जब अंकिता ने उसे दोस्ती करने से मना कर दिया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Year Ender 2022 Crime
Year Ender 2022 Crime

आरोपी ने अंकिता को कहा कि वह परिवार के साथ- साथ उसे भी मार देगा। घटना से एक रात पहले ही अंकिता ने अपने पिता को यह सब बात बताई थी। जिसके बाद पिता ने कहा था कि सुबह तक रुकते हैं फिर इस पर कुछ फैसला करेंगे। लेकिन किसे पता था कि सुबह मासूम के साथ ऐसा हो जाएगा। सुबह होते ही 5 बजे आरोपी ने अंकिता पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। अंकिता बुरी तरह से आग में झुलस गई थी। अंकिता ने बताया कि मैंने देखा ये वही शाहरुख था जो मेरा 10-15 दिनों से पीछा कर रहा था। उसने उस दिन ब्लू टीशर्ट पहनी थी, उसके हाथ में पेट्रोल की कैन थी। उसके साथ एक और लड़का था। दोनों बाइक पर आए थे। घटना के बाद अंकिता को फौरन अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन डॉक्टरों द्वारा अंकिता को बचाया नहीं जा सका। अंकिता की मौत के बाद दुमका के जरूआडीह मुहल्ले से अंकिता की अंतिम यात्रा पुलिस के भारी पहरे के बीच निकाली गई थी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे थे। बता दें कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन देशभर में अंकिता को हत्यारों को फांसी की सजा देने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Year Ender 2022 Crime: उत्तराखंड में जब 19 वर्षीय लड़की की नहर में मिली थी लाश, ऐसे खुली थी मर्डर मिस्ट्री

24 सितंबर 2022 जब 19 साल की अंकिता भंडारी का शव एक नहर में पाया गया था। 18 सितंबर की वह रात जब उत्तराखंड की रहने वाली अंकिता भंडारी को कुछ युवकों ने मिलकर नहर में फेंक दिया था। 5 दिनों के बाद अंकिता का शव पुलिस को चीला नहर से बरामद हुआ था। ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर अभी तक कई खुलासे हुए है। आरोपियों ने हत्या के बाद खुद ही पुलिस थाने में जाकर में अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। अंकिता, पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर के पास स्थित वनतारा रिजॉर्ट में एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। अंकिता की गुमशुदगी की FIR दर्ज होने के बाद मालूम पड़ा कि रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने ही कथित रुप से अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर ऋषिकेश के पास चीला नहर में अंकिता को धकेलकर हत्ता कर दी थी। फिर हत्या का शक न जाए इसलिए पुलिस थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्जी करवा दी। रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य भाजता नेता का बेटा है।

Year Ender 2022 Crime
Year Ender 2022 Crime

आरोपियों के बारे में तब पता चला जब पुलिस ने अंकिता भंडारी के लापता होने पर रिजॉर्ट में ही काम करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने बताया कि 18 सितंबर 2022 की रात आठ बजे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंकिता को कहीं लेकर गया था। लेकिन देर रात जब वह वापस आए तब अंकिता उनके साथ नहीं थी। आरोपियों को लगा कि उन्हें वापस आते हुए किसी ने नहीं देखा, लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि रिसॉर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की उनपर नजर पड़ गई थी। इसके बाद जब पुलिस ने आरोपियों पर जोर डाला तो उन्होंने सब उगल दिया। आरोपियों ने बताया कि नशे की हालत में उन्होंने ऐसा किया। लेकिन सच यह था कि हत्या केवल नशे की हालत में ही नहीं हुई। हत्या के पीछे के कई राज खुलकर सामने आए हैं। जिसमें पता चला है कि रिसॉर्ट में कई तरह के गलत काम होते थे। अंकिता यह सब जानती थी और वह रिसॉर्ट के काले कारनामे सबको बताना चाहती थी। इसके साथ पुलिस को जांच में अंकिता का वॉट्सएप चैट मिला। जिससे पुष्टि हुई कि अंकिता को VIP मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने के लिए फोर्स किया जा रहा था। अंकिता ने अपने एक दोस्त से मैसेज के जरिए इस बारे में बातचीत की थी। मैसेज में अंकिता ने लिखा था, ‘मैं गरीब हो सकती हूं लेकिन 10 हजार रुपये में खुद को कभी नहीं बेचुंगी।’ हालांकि पुलिस अभी तक उस VIP मेहमान के बारे में पता नहीं लगा पाई है।

Year Ender 2022 Crime: श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाला आफताब

अपनी ही लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाला आफताब आज जेल में बंद है। इस मामले को 6 महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक आफताब पर सजा का ऐलान नहीं हुआ है, क्योंकि लगातार कोर्ट में इसपर सुनवाई हो रही है। लेकिन इस खौफनाक हत्याकांड को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस घटना ने हर लिव-इन में रहने वाले कपल में खौफ पैदा कर दिया है। आफताब नाम का वह शख्स जिसने 18 मई 2022 की रात को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आफताब का इतना भी दिल नहीं पसीजा की उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड के 35 टुकड़े भी कर दिए। इतना ही नहीं उसने शव के 35 टुकडों को रखने के लिए नए फ्रिज का भी इंतजाम किया। जिसके बाद वह बड़े आराम से 20 दिनों तक शव के टुकड़ों को महरौली के पास वाले जंगलों में देर रात फेंका करता था। बता दें कि आफताब और श्रद्धा मुंबई के रहने वाले थे, इसी साल वह दिल्ली में शिफ्ट हुए थे।

Year Ender 2022 crime
Year Ender 2022 crime

इस हत्याकांड में हैरानी वाली बात यह है कि श्रद्धा की हत्या का खुलासा लगभग 5 महीने बाद हुआ, जब श्रद्धा के पिता ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने तुंरत 12 नवंबर 2022 को आफताब को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आफताब ने कई बड़े खुलासे किए। आफताब ने जिस कमरे में गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या की, उसी कमरे में दूसरी लड़कियों को भी मिलने के लिए बुलाया। आफताब ने बताया कि जब दूसरी लड़कियां उसके कमरे में आईं थी तब फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़े पड़े हुए थे। आफताब ने बताया कि उसने 6 अलग-अलग तरह के चाकूओं से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे। 6 में से 5 चाकू पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इनकी लंबाई करीब 5-6 इंच हैं, पुलिस ने कहा कि ये कोई सामान्य घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू नहीं हैं। बता दें कि केवल श्रद्धा हत्याकांड ही नहीं साल 2022 में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें शवों के टुकड़े करके फेंक दिए गए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here