FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना की जीत के बाद क्यों ट्रेंड होने लगे माराडोना, पेले ने शेयर किया पोस्ट

0
190
FIFA 2022: अर्जेंटिना की जीत पर क्यों ट्रेंड हुए डिएलो माराडोना, पेले ने शेयर किया पोस्ट
FIFA 2022: अर्जेंटिना की जीत पर क्यों ट्रेंड हुए डिएलो माराडोना, पेले ने शेयर किया पोस्ट

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस टीम को 4-2 से हराया है। फाइनल में अर्जेंटीना टीम प्लेअर्स से शानदार प्रदर्शन के बाद टीम ने ये इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आपको बता दें, तीसरी बार टीम ने फीफा वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले साल 1978, 1986 और अब 2022 में अर्जेंटीना ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है।

WhatsApp Image 2022 12 19 at 8.31.52 AM 1

इस मौके पर महान फुटबॉलर पेले ने लियोनल मेसी को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में हारने वाले मोरक्को के लिए की भी सराहना की है। आपको बता दें, इन दिनों पेले सांस संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

FIFA 2022: पेले ने दी बधाई

अर्जेंटीना की जीत पर पेले ने पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पेले ने लिखा, “हमेशा की तरह फुटबॉल अपनी कहानी बता रहा है। लियोनल मेसी ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता, जिसके वह पूरे हकदार थे। मेरे प्रिय दोस्त किलियन एम्बाप्पे ने फाइनल में चार गोल किए। हमारे खेल के भविष्य के लिए उनका बेहतरीन प्रदर्शन देखना किसी गिफ्ट से कम नहीं है।”

आगे उन्होंने लिखा, “फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जहां उसे फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मोरक्को टीम ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया था। वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अरब-अफ्रीकन देश बना था। पेले ने आगे लिखा, ‘शानदार अभियान के लिए मोरक्को को भी बधाई। निश्चित रूप से, अब डिएगो माराडोना मुस्करा रहा है।’

25 11 2020 diego maradona 21100879

कौन हैं डिएगो माराडोना?

आपको बता दें, 1986 में जब अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप जीता था तो उस समय टीम की कप्तानी डिएगो माराडोना के हाथ में थी। आज भी डिएगो माराडोना का नाम फुटबॉल के दिग्गज प्लेयर्स में शुमार किया जाता है। इनका साल 2020 में निधन हो गया था।

संबंधित खबरें:

FIFA World Cup 2022 Final Score: मेसी का सपना हुआ साकार, 36 साल बाद फिर से फीफा वर्ल्ड चैंपियन बना अर्जेंटीना

FIFA विश्व कप हारने के बाद भी क्यों सभी के जुबां पर है फ्रांस के 23 वर्षीय खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे का नाम ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here