Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख से ज्यादा अकाउंट, पॉलिसी उल्लंघन को बताया वजह

Twitter: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में कुल 11,32,228 अकाउंट्स पर प्रतिबंधित किया लगाया है।

0
72
Twitter
Twitter

Twitter: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में कुल 11,32,228 अकाउंट्स पर प्रतिबंधित किया लगाया है। बता दें, एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली हुई है। उनके मुताबिक प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए बेहतर बनाना कंपनी का मकसद है और इसपर हो रही कुछ गलत चीजों को रोकने के लिए इन खातों पर ताला लगाया गया है। मुख्य रूप से इन अकाउंट पर बाल यौन शोषण और आतंकवाद से संबंधित नीति के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगाया गया।

कंपनी के अनुसार, अधिकांश अकाउंट्स पर दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (264), इसके बाद हेटफुल कंटेंट (84), संवेदनशील एडल्ट कंटेंट (67) और मानहानि (51) के लिए बैन लगाया गया है। वहीं, आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,843 अकाउंट्स को भी ब्लॉक कर गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर, ट्विटर ने भारत में समीक्षाधीन अवधि में 11,34,071 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

FotoJet 2023 07 02T111835.007

Twitter: क्या कहते हैं नए आईटी रूल्स 2021?

बता दें, नए आईटी नियम 2021 के मुताबिक 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए मासिक अनुपालन रिपोर्ट (monthly compliance reports) प्रकाशित करना जरूरी है। मालूम हो कि ट्विटर ने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच 25 लाख 51 हजार 623 इंडियन अकाउंट्स को प्रतिबंध लगा दिया था।

Twitter पर ट्वीट देखने के लिए अब अकाउंट होना जरूरी

ट्विटर ने अपनी पॉलिसी में एक नया बदलाव किया है। जिसके अनुसार अब यूजर्स बिना लॉग-इन किए ट्वीट नहीं देख सकते हैं। जिसका मतलब है कि अगर आप कोई ट्वीट देखना चाहते हैं तो आपको ट्विटर पर अपनी आईडी बनानी होगी। मस्क ने आगे कहा है कि ट्विटर यूजर्स का डेटा खतरे में था। एलन मस्क ने इसे अस्थाई आपातकालीन उपाय कहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here