I.N.D.I.A की आस को ममता ने तोड़ा! TMC ने लोकसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट

0
16

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की तारीख का कभी भी ऐलान हो सकता है। इसी बीच, जहां NDA और इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधनों में सीट शेयरिंग के पेंच फंसे हुए हैं। वहीं, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इतना ही नहीं सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का रहा। जिनको टीएमसी ने बहरामपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

बता दें कि बहरामपुर लोकसभा सीट 1999 से अभी तक कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के पास है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी कांग्रेस पार्टी अधीर रंजन को ही बहरामपुर से मैदान में उतारेगी।

टीएमसी ने बंगाल में अपने लोकसभा उम्मीदवारों का नाम एक पब्लिक रैली में घोषित किया। टीएमसी की पहली लिस्ट को देखकर यह नजर आ रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में टीएमसी किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन में नहीं उतरेगी।

TMC से किस-किस को कहां से मिली लोकसभा टिकट ?

  1. कूच बिहार: जगदीश चंद्र बसुनिया
  2. अलीपुरद्वार : प्रकाश चिकबाराई
  3. जलपाईगुड़ी निर्मल रॉय
  4. दार्जिलिंग: गोपाल लामा
  5. रायगंज: कृष्णा कल्याणी
  6. बालुरघाट: बिप्लब मित्रा
  7. मालदा उत्तर : प्रसून बनर्जी
  8. मालदा साउथ: शहनवाज अली रहमान
  9. जंगीपुर: खलीलुल रहमान
  10. बहरामपुर: युसुफ पठान
  11. मुर्शिदाबाद: अबू ताहिर खान
  12. कृष्णानगर: महुआ मोइत्रा
  13. रानाघाट: मुकुटमणि धारक
  14. बनगांव: विश्वजीत दास
  15. बैरकपुर: पार्थ भौमिक
  16. दमदम: सौगत रॉय
  17. बारासात: काकली घोष दस्तीदार
  18. बशीरहाट: हाजी नुरुल इस्लाम
  19. जयनगर: प्रतिमा मंडल
  20. मथुरापुर: बापी हलदर
  21. डायमंड हाबरा: अभिषेक बनर्जी
  22. जादवपुर: सयानी घोष
  23. कोलकाता साउथ: माला रॉय
  24. कोलकाता उत्तर: सुदीप बनर्जी
  25. हावड़ा: प्रसून बनर्जी
  26. उलुबेरिया: सजना अहमद
  27. श्रीरामपुर: कल्याण बनर्जी
  28. हुगली: रचना बनर्जी
  29. आरामबाग: मिताली बाग
  30. तमलुक: देवांशु भट्टाचार्य
  31. कंथी: अच्छी गृहिणी
  32. घाटल : दीपक अधिकारी
  33. झाड़ग्राम: कालीपद सारण
  34. मेदिनीपुर: जून मालिया
  35. पुरुलिया शांतिराम महतो
  36. बांकुरा: अरूप चक्रवर्ती
  37. बर्दवान पूर्व: डॉ. शर्मिला सरकार
  38. बर्दवान उत्तर : कीर्ति आजाद
  39. आसनसोल: शत्रुघ्न सिन्हा
  40. बोलपुर: असित कुमार मल
  41. बीरभूम: शताब्दी रॉय
  42. बिष्णुपुर: सुजाता मंडल

ममता ने शुरू किया चुनावी प्रचार

बता दें कि बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने आज यानी रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली को संबोधित किया। लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के साथ ही टीएमसी ने अपना लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया। इस रैली को ‘जन गर्जन सभा’ का नाम दिया गया।

मालूम हो कि कुछ महीनों पहले जब कांग्रेस ने सीट शेयरिंग का प्रस्ताव रखा था तो ममता बनर्जी ने कांग्रेस को केवल 2 सीटें ही देने की बात कही थी, जबकि अन्य 40 सीटों पर वह टीएमसी के उम्मीदवारों को उतारने के पक्ष में थीं। लंबे समय तक इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर कोई फैसला ना बन पाने की स्थिति में सीएम ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग और अकेले लड़ने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद कांग्रेस ममता को मनाने में लगी हुई थी।             

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here