APN न्यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024’

0
37

8 मार्च को हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन जगह-जगह महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में एपीएन न्यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय को कल यानि कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ, अंतरराष्ट्रीय मीडिया शिक्षिका संघ, भारतीय जन संचार संघ और महिला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का संचालन महिला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की संस्थापिका रेखा उदित ने किया।

एपीएन न्यूज की एडिटर इन चीफ राजश्री राय के अलावा मीडिया, जनसंचार , पत्रकारिता ,शिक्षा ,चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्रों से जुड़ी 39 और महिलाओं को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इनमे प्रो. उमा त्रिपाठी (काशी ), प्रो. मंजु गुप्ता (अमेरिका ), प्रो. अपर्णा द्विवेदी (नई दिल्ली ) , प्रो. निशा पंवार (कोल्हापुर), प्रो. पारुल मेहरा ( नोएडा) , प्रो. शिल्पी (पुणे ), प्रो. अर्चना (नई दिल्ली ), प्रो. भावना पाठक (इंदौर ), डॉ रत्न चक्रवर्ती (दिल्ली), डा. मेघा (दिल्ली) , अमृता मौर्य(जयपुर) , संगीता कुमारी (अमेरिका ) ,प्रो. निमा सिन्हा (वसुंधरा जिला गाजियाबाद ), मीनू कंवर (दिल्ली) आदि को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. प्रिय रंजन त्रिवेदी ने किया। इसे अमेरिका से विश्व संविधान व संसद संघ के अध्यक्ष प्रो. ग्लेन टी-मार्टिन , वैश्विक संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. लाल उतरेजा, थायलैंड से प्रो. बिजय प्रसाद, भारत से भारतीय भाषा पत्रकारिता शिक्षा के भीष्म पितामह प्रो. राम जी लाल , आचार्य डॉ लोकेश मुनि, वीरचक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, डॉ मनोज श्रीवास्तव , रश्मि चंद्र , प्रो. मंसफ आलम, दीपक व्यास आदि ने सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here