Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन जरूर करें ये प्रभावी उपाय, बनेगा हर बिगड़ता काम

0
16

Holika Dahan 2024: होली का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी और एक दिन पहले 24 मार्च को होलिका दहन होगा। होली का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि होली के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। रंग और गुलाल के साथ होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज हम आपको होली दहन के दिन से जुड़े कुछ कारगार अचूक उपाय के बारें में बताएंगे।

होली से एक दिन पहले यानि कि होलिका दहन के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से धन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है साथ ही पारिवारिक समस्याएं भी कम होती है। होलीका दहन के दिन इन उपायों को करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है साथ ही अगर आप जीवन में कठनाइयों से जूझ रहे हैं तो उसमे भी सफलता हासिल हो सकती है।

Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर कर लें ये उपाय

  • होलिका दहन के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनकी भोग कि थाली तैयार करें और धन की देवी को भोग लगा दें। माता की पूजा का इस दिन विशेष महत्व होता है। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें।
  • इसके अलावा अगर आप आर्थिक तंगी से बहुत समय से परेशान हैं तो जब होलिका दहन का समय हो तब आप एक नारियल ले और साथ ही चीनी को नारियल के साथ होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुधर सकती है।
  • होलिका दहन की राख लेकर उसमें राई और नमक मिला दें। फिर इस मिश्रण को साफ बरतन में डाल कर किसी पवित्र स्थान पर रख लें। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
  • मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की अग्नि में 5 लौंग और कपूर डालें, ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी।
  • नौकरी की समस्या को दूर करने के लिए होलिका दहन के समय नारियल, सुपारी और पान को उस अग्नि में भेंट कर दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को जल्दी ही नौकरी मिल जाती है साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
  • मान्यता है कि होली की राख को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • होलिका दहन के समय सूखे नारियल को 7 बार अपने ऊपर घुमाएं और फिर इसे अग्नि में डाल दें, ऐसा करने से आपके जीवन की हर मुश्किलों का अंत यानि कि स्वाहा होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

यह भी पढ़ें:

Holashtak 2024: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? जानें कौन-कौन से मांगलिक कार्यों की है मनाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here