पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी विधायक T Raja Singh को मिली जमानत

टी राजा की वीडियो में मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी कथित विवादित बयान दिया गया था।

0
172
T Raja Singh
T Raja Singh

T Raja Singh: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान की कंट्रोवर्सी एक बार फिर शुरू हो गई है। कोर्ट ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को चेतावनी देते हुए जमानत दे दी है। टी राजा सिंह को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था। जानकारी अनुसार कोर्ट ने टी राजा को 14 दिनों की हिरासत के लिए भेजा था। लेकिन अब उन्हें समय से पहले जमानत मिल गई है। दरअसल, कोर्ट ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए उन्हें बेल दे दी है।

T Raja Singh: जमानत मिलने पर हैदारबाद में विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि टी राजा सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में टी राजा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ भी विरोध होना शुरू हो गया था।

दरअसल T Raja Singh से पहले पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद देश में नहीं बल्कि विदेशों में भारी विरोध देखने को मिला था। वहीं टी राजा द्वारा दिए गए बयान के बाद उनके खिलाफ भी कई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। बढ़ते विरोध को देखते हुए बीजेपी ने भी टी राजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बता दें कि टी राजा हैदराबाद के गोशामहल सीट से विधायक है।

T Raja Singh
T Raja Singh

गुस्साए लोगों का कहना है कि उनके बयान ने कई लोगों के भावनाओं को आहत किया गया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने टी रीजा की गिरफ्तारी की मांग की थी। टी राजा की वीडियो में मुनव्वर फारूकी और उनकी मां को लेकर भी कथित विवादित बयान दिया गया था। टी राजा सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें:


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here