Subrata Roy Sahara : सुब्रत रॉय के निधन के बाद भी क्या निवेशकों को मिलेगा उनका धन वापस? यहां पढ़ें Sahara रिफंड से जुड़ी जानकारी

0
94

Subrata Roy Sahara : सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन हो चुका है। सुब्रत रॉय का निधन मंगलवार को मुंबई में हुआ था। इनकी मृत्यु के बाद जहां एक तरफ निवेशकों में शोक का माहौल है, वहीं दूसरी ओर उनके मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि अब क्या उनके द्वारा इन्वेस्ट की गई राशि वापस मिलेगी या नहीं। बता दें कि कंपनी या फिर सहारा इंडिया परिवार की ओर से इस बात पर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में आशंका लगाई जा रही है कि इस मामले पर कंपनी थोड़ा समय लगा सकती है।

ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सहारा ग्रुप हमेशा से ही कहता आ रहा है कि यह दोहरा भुगतान यानी ‘डबल पेमेंट’ है, वह 95 प्रतिशत निवेशकों को पहले ही पैसा वापस कर चुका है। मालूम हो कि कुछ ही समय पहले सरकार ने सहारा निवेशकों को उनका इन्वेस्ट किया गया पैसा वापस देन के लिए सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था।

बता दें कि सहारा इंडिया ग्रुप के पास करोड़ों लोगों द्वारा इन्वेस्ट की गई राशि फंसी हुई है। जिसके लिए सहारा समूह के 4 कोऑपरेटिव सोसाइटी उत्तरदायी हैं।

Subrata Roy Sahara : निवेशकों को कैसे वापस मिलेगी निवेश की हुई राशि ?

मालूम हो कि साल 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप को निवेशकों द्वारा इन्वेस्ट की गई राशि को वापस लौटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने सहारा समूह को निवेशकों द्वारा इन्वेस्ट की गई राशि पर ब्याज भी देने भी को कहा था। कोर्ट ने सहारा ग्रुप को करीब 24000 करोड़ रुपये सेबी को जमा करने के लिए कहा था। जिसके बाद, सरकार ने हाल ही में सहारा इंडिया रिफन्ड नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया था। इस पोर्टल में निवेशक जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करके रिफन्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसके बाद उनको धनराशि वापस मिल जाएगी।

अब तक SEBI द्वारा 138 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेशकों को लौटाई जा चुकी है। जो भी निवेशक अपनी रकम ब्याज सहित वापस पाना चाहते हैं उन्हें सहारा इंडिया रिफन्ड पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होगा। रिफन्ड पाने के लिए निवेशक सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद उनको क्लेम मिल सकता है। सरकार ने निवेशकों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। निवेशक इन नंबरों पर कॉल करके (18001036891 या 18001036893) सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें, सुब्रत रॉय 75 वर्ष के थे। सहारा समूह ने मीडिया से बयान सांझा करते हुए कहा, ‘एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी सहारा श्री जी का 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे, दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।’ बता दें, वह एक लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। आज यानी बुधवार को लखनऊ में उनका अंतिम संसकार किया गया।

Subrata Roy Sahara : कौन थे सुब्रत रॉय ?

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई यूपी के गोरखपुर में सरकारी टेक्निकल संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करके हुई। उन्होंने गोरखपुर से ही बिजनेस क्षेत्र में काम करना शुरू किया था। वर्ष 1976 में उन्होंने एक चिटफंड कंपनी सहारा फाइनेन्स का अधिग्रहण किया था और 2 ही साल बाद वर्ष 1978 तक उससे सहारा इंडिया परिवार नाम दे दिया था। जिसके बाद सहारा भारत के नामी-ग्रामी कम्पनियों में शुमार हो गई। रॉय ने सहारा समूह को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यवसायों में अपने हाथ आजमाए। जैसे साल 1992 में इस समूह ने एक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया, जो की एक हिन्दी भाषा का अखबार है। वर्ष 2000 में उन्होंने मीडिया और टेलीविजन क्षेत्र में कदम रखा, वहां से सहारा टीवी की शुरुआत हुई, जिसे आगे जाकर सहारा वन नाम दिया गया था। 2000 के दशक में भी सहारा समूह बहुत चर्चाओं में रहा था, तब उसने लंदन और न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित होटलों का अधिग्रहण किया था। जिसमें लंदन का ग्रोसवेनर हाउस होटल और न्यूयॉर्क का प्लाजा होटल शामिल थे।

बता दें कि सहारा इंडिया परिवार के अर्श से फर्श पर आने के लिए प्राइम सिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ)जिम्मेदार था। इस स्कैम की भनक जैसे ही सेबी को लगी उसने सहारा ग्रुप के सभी अकाउंट्स को फ्रीज करके उसपर केस दायर किया। यह केस काफी लंबा चला जिसपर शीर्ष अदालत के फैसला सुनाने के बाद सुब्रत रॉय को दो सालों तक जेल की हवा खानी पड़ी। वर्ष 2016 में जाकर रॉय पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: 900 mm के पाइप और बरमा मशीन, सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए इस प्लान पर काम कर रही रेस्क्यू टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here