एम्स दिल्ली के बाद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक…

0
152
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।

Server Hack: एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र मंत्रालय के एक विभाग का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया है। आपको बता दें, हैकर्स ने गुरुवार की सुबह केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया है।इसकी जांच के लिए सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट जुटे हुए थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि सर्वर रिकवर कर लिया गया है।

Server Hack: लगातार कई पोस्ट किए शेयर

जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट गुरुवार तड़के कुछ समय के लिए हैक हो गया था। हैकर्स ने स्वच्छ भारत और अन्य मंत्रालयों को टैग करते हुए लगातार कई सारे ट्वीट किए थे। जिसे सर्वर को रिकवर करते ही हटा दिया गया है। पोस्ट किए गए पोस्ट में कुछ संभावित बॉट अकाउंट्स और कुछ रियल अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। आपको बता दें, हैकिंग के दौरान इन हैकर्स ने लगभग 80 से ज्यादा ट्वीट किए थे।

Server Hack: हाल ही में एम्स पर हुआ साइबर अटैक

आपको बता दें, 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था जो 24 घंटे बाद भी ठीक न हुआ। इसके बाद एम्स के अधिकारियों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। एम्स की शिकायत दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने यह केस इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन (IFSO) यूनिट को सौंप दिया। जैसे ही इस मामले में हैकिंग की संभावना लगने लगी पुलिस ने साइबर सेल को सूचित किया।

AIIMS में सर्वर हैकिंग मामले में केंद्रीय गृहमंत्रालय भी एक्शन में आ गया है। सूत्रों के मुताबिक मृह मंत्रालय ने इस मामले को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है जिसमें IB के सीनियर अधिकारी, AIIMS एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कई बड़े अधिकारी, NIA के सीनियर अधिकारी, MHA के सीनियर अधिकारी, NIC के अधिकारी, दिल्ली पुलिस समेत दूसरे अफसरों भी शामिल हुए थे। एक सूत्र के मुताबिक इसके लिए हैकर्स ने 2 करोड़ रुपये की मांग की है।

संबंधित खबरें:

डिसप्ले में दिख रहा ये साइन तो समझ जाइए हैक हो गया फोन, करें ये उपाय रहेंगे सुरक्षित

एक अंजान वीडियो कॉल से जिंदगी में मच जाता है बवाल, Sextortion का शिकार हो रहे कई पुरुष; जानें क्या है ये ‘माया जाल’?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here