साल 2021 का सावन महीना 25 जुलाई से शुरु हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। यह पावन महिना शिव की उपासना के लिए जाना जाता है। सावन में हर दिन शुभ होता है।

सावन माह में हर पूजा शिव के नाम की होनी चाहिए। हर दिन सुबह-सुबह उठकर शिव के मंदिर जाना चाहिए। भगवान शिव को हर दिन जल अर्पित करना चहिए। साथ ही चंदन से शिव जी को टीका भी लगाना चाहिए।

इस पूरे महीने अपने घर में सुगंधित धूप जरूर जलाएं। इससे आपके घर का पूरा वातावरण पवित्र रहेगा। पूरे सावन के महीने में दिन में एक बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

मान्यता  है कि इस माह में भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि आप किसी बीमारी से लंबे समय से पीड़ित हैं तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से समस्या हल होती है। सावन माह में हर दिन इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

सावन में खान पान का खासा ख्याल रखा चाहिए। इस माह में शराब, मास और ध्रूमपान का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही शिव जी का पूजा करने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। शिव इतने भोले हैं कि आसानी से हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।

अगर आप सावन के महीने में सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो उसके नियमों का पूरी तरह पालन करें। व्रत को कभी भी अधूरे में नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे कि कुछ लोग चार सोमवार व्रत का संकल्प लेते हैं लेकिन दो ही करके छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप सक्षम नहीं है तो व्रत करने का संकल्प ना लें। व्रत के दौरान आपका आचरण पूरी तरह पवित्र रहना चाहिए। इससे सावन का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी होगा।

हर राज्य में इस माह का अलग ही महत्व होता है। महाराष्ट्र में सावन माह को काफी अमह माना जाता है। वहां पर पूरे माह लोग मास-शराब को हाथ नहीं लगाते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में पूरे सावन मंदिरों में धूम मची रहती है। सावन माह में ही यूपी में कांवड़ यात्रा शुरु हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here