Sanjiv Jha arrested before fasting, Kapil again asked Kejriwal questionsवर्ष 2011 में देश के एक बड़े समाजसेवी अन्ना हजारे ने जब एक अहिंसावादी आंदोलन का आवाह्न किया तो ऐसा लगा कि देश में बदलाव की एक क्रांति आ गई है। अन्ना अनशन पर बैठे क्योंकि उन्हें देश के बिगड़ते हालात को ठीक करना था। अन्ना को देश के नागिरकों का भरपूर साथ मिला जिसने उस वक्त की सरकार को हिला कर रख दिया। अन्ना के इस कदम के बाद उनके अनुयायियों ने उनके तरीकों को अपनी सत्ता की ढ़ाल बना कर रख दिया। पहले अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक कई धरने पर बैठे फिर उन्हीं के मंत्री कपिल मिश्रा उन्हीं के खिलाफ बीते 4 दिनों से अनशन पर बैठे हैं, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी की कुछ ‘अनसुनी सच्चाई’ को दुनिया के सामने लाना चाहते है। वहीं दूसरी ओर आज आम आदमी पार्टी के एक और नेता संजीव झा ने भी कपिल मिश्रा के झूठ को सिद्ध करने और अपने पार्टी का बचाव करने के लिए अनशन पर बैठने का फैसला लिया लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है।

इस पत्र में उन्होंने लिखा कि

आदरणीय अरविंद जी    

आज अनशन का चौथा दिन है। पिछले चार दिनों में इन विदेशी यात्राओं के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आपने कितना कुछ करवाया। क्या है ऐसा जिसके सामने आने से आपको डर लगता है। इन पांचों नेताओं के विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हैं आप? कल आपने विधायकों को मेरे खिलाफ ढाल बनाने की रणनीति बनाई। केवल एक विधायक तैयार हुए? एक सच को छिपाने के लिए कितने तमाशे अरविंद जी। संजीव मेरे भाई हैं। मुग्ध हैं आप पर। एक दिन उनकी आंखों से भी पर्दा हटेगा। शायद कल ही ये पर्दा हट जाए।

कल जो तथ्य मैं देश के सामने रखूंगा वो सारे देश को ये बता देंगे कि आप इन विदेशी दौरों की जानकारी देने से क्यों बच रहे हो। कल के लिए भी कोई नया तमाशा ढूंढ लीजियेगा, ध्यान भटकाने के लिए। पुनः याद दिलाना चाहता हूँ, जब तक इन विदेशी दौरों के विवरण सार्वजनिक नहीं होते, मैं अनशन नहीं तोडूंगा।

आज आपके सगे संबधियों की जांच चल रही है, छापे पड़ रहे है। सत्येंद्र जैन जी के रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पंजाब से, दिल्ली से जो बातें सामने आ रही हैं वो झकझोर देने वाली हैं पर आप पर जूं तक नही रेंग रही। आप बस ध्यान भटकाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हो। कल जो तथ्य रखूंगा उसके बाद आपको बोलना पड़ेगा। अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता है।

आपका

कपिल मिश्रा 

संजीव झा भी अनशन पर बैठे

एक ओर कपिल अरविंद केजरीवाल से अपने सवालों के जवाब मांग रहे है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने ट्वीट किया कर बताया, ‘’कपिल मिश्रा जी के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह, मैं शुरू करुंगा अनशन। मिलते हैं सुबह 11 बजे राजघाट पर। सत्यमेव जयते’’ संजीव ने आज राजघाट पर पहले बापू की समाधि पर परिक्रमा लगाई और फिर अनशन पर बैठ गए।

कपिल मिश्रा जी के झूठ के ख़िलाफ़  सत्याग्रह.
कल से मैं शुरू करूँगा अनशन, मिलते है कल सुबह 11 बजे राजघाट पर…
सत्यमेव जयते।

— Sanjeev Jha (@Sanjeev_aap) May 12, 2017

संजीव की चिट्ठी और कपिल का जवाब-

क्या होगा ‘आप’ का

आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता का भरपूर भरोसा जीतने के बाद 67 सीटों पर कब्जा करके सत्ता में आई थी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को अपना सबसे बड़ा एजेंडा बनाने वाली आम आदमी पार्टी से जनता को उम्मीद थी कि यह देश की पहली भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी बनेगी और दिल्ली को भी भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। लेकिन आज आम आदमी पार्टी के कई नेताओं समेत खुद अरविंद केजरीवाल भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं और उनके पास कोई जवाब नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here