केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस चार दिवसीय दौरे का आज तीसरा दिन है। इस दौरान राजनाथ सिंह मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पिछले कुछ सालों से कश्मीर की हालत सुधर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ बंद देना चाहिए।

जम्मू कश्मीर दौरे के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि, जम्मू कश्मीर के लोग अपना मुकद्दर, अपनी मेहनत के सहारे सवारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, दहशतगर्दों ने कश्मीर की कई पीढ़ियों को बर्बाद किया है। राजनाथ सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि, अब हम और किसी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि दहशतगर्दियों ने यहां के गरीब और मेहनतकश लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सिंह ने कहा कि, दहशतगर्दियों के कारण कारोबारियों और यहां के नौजवानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पर्यटन के बारे में कहा कि, टूरिज्म की हालत काफी बिगड़ चुकी है, भारत में ही नहीं बल्कि सारी दुनिया में मैसेज गया कि कश्मीर में हालत सही नहीं है इसलिए कश्मीर में टूरिज्म के उद्देश्य से नहीं जाना चाहिए।

राजनाथ सिंह पांचवी बार कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो वे 50 बार कश्मीर आएंगे।

इस मौके पर राजनाथ सिंह शहीद ASI अब्दुल रशीद की बेटी जोहरा को याद करते हुए भावुक हो गए। राजनाथ सिंह ने कहा कि वो कश्मीर की बेटी ज़ोहरा का चेहरा नहीं भूल पा रहे हैं।  राजनाथ सिंह ने कहा कि वो खुले मन से कश्मीर आए हैं और सभी पक्षों से बात करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिनों में उन्होंने 55 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की है। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि कश्मीरी बच्चों को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “किसी नाबालिग ने कोई अपराध किया है तो उसे जुवेनाइनिल जस्टिस बोर्ड के तहत सज़ा दी जानी चाहिए. उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता है।” राजनाथ सिंह ने कहा कि वो सभी कश्मीरियों को मुस्कुराता हुआ देखना चाहते हैं।

 इसे भी पढ़ें – राजनाथ सिंह चार दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर

बता दें पहले दिन राजनाथ सिंह महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी और उनसे कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here