कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त गुजरात में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा इस साल के अंत में है। ऐसे में राहुल प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। राहुल जोर-शोर से जगह-जगह सभाएं कर रहे हैं, रोड शो कर रहे हैं और विपक्षी पार्टी को तो बिल्कुल नहीं छोड़ रहे हैं।

जैसा कि राहुल गांधी आज बडोदरा में मौजूद थे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल ने आरएसएस पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या आरएसएस में किसी ने महिलाओं को शॉट्स पहने देखा है?

राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “इनका (बीजेपी) संगठन RSS है। कितनी महिला हैं उसमें, कभी शाखा में महिलाओं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंने तो नहीं देखा।”

गौरतलब है कि आरएसएस में महिलाओं को जगह नहीं दी जाती है लेकिन जानकारी के लिए बता दें आरएसएस की ‘राष्ट्र सेविका समिति’ नाम की महिला विंग है। साल 1936 में इसकी स्थापना हुई थी। देशभर में राष्ट्र सेविका समिति की 4700 शाखाएं हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि “इनकी (बीजेपी) थिंकिंग है, जब तक महिला चुप रहे, कुछ बोले ना, तब तक महिला ठीक है। जैसे ही महिला ने मुंह खोला, उसको चुप करवाओ।”

आनंदीबेन ने किया राहुल पर पलटवार-

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी को घेरा है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस से माफी मांगने के लिए कहा है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राहुल का बयान कांग्रेस की दृष्टि दर्शाता है।

आनंदीबेन ने कहा कि क्या यही कांग्रेस की दृष्टि यही है कि महिला ने क्या पहना है या नहीं। राहुल ने यह कहकर गुजरात की महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें शब्द वापस लेने चाहिए। माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो, पूरे राज्य की महिलाएं इकट्ठी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here