Rahul Gandhi ED Enquiry: ED दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दो राउंड में हुई पूछताछ, पार्टी ने किया ‘सत्याग्रह’

Rahul Gandhi के समर्थक जगह-जगह समर्थन में मार्च निकाल रहे हैं। दिल्ली स्थित राहुल गांधी के घर के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।

0
388
APN News Live Updates
APN News Live Updates

Rahul Gandhi ED Enquiry Live: सोमवार को ED दफ्तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ हुई। डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अफसर की निगरानी में पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के पहले राहुल गांधी को शपथ दिलाई गई। राहुल गांधी से ईडी के 3 अधिकारियों ने पूछताछ की। जानकारी अनुसार राहुल से कई चरणों में 50 से 55 सवाल पूछे गए। जिसके बाद PMLA की धारा 50 के तहत बयान दर्ज किया गया। राहुल गांधी से सवाल-जवाब चार से पांच घंटे चले। इस बीच राहुल गांधी ने लंच ब्रेक भी लिया।

इस बीच आज कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता से पूछताछ के विरोध में देशभर में पार्टी द्वारा सत्याग्रह मार्च किया गया। पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं, राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी से पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती से पता चलता है कि मोदी सरकार कांग्रेस से डर गई है।

Rahul Gandhi ED Enquiry Live Updates…

  • लंच ब्रेक के बाद राहुल गांधी फिर ED दफ्तर पहुंचे।
  • राहुल गांधी से पूछताछ अभी खत्म नहीं हुई है। वह लंच में अपनी मां सोनिया गांधी से अस्पताल में मिलने पहुंचे हैं।
  • राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकल गए हैं। उनसे करीब तीन घंटे पूछताछ चली है।
  • प्रियंका गांधी ED मुख्यालय से रवाना हो गई हैं। ईडी मुख्यालय के पास कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको अब पुलिस द्वारा उठाया जा रहा है। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
  • नेशनल हेराल्ड मामले में पेश होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गए हैं।
  • नेशनल हेराल्ड मामले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक मार्च निकाला
  • मध्य दिल्ली इलाके में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  • राहुल गांधी की पेशी से पहले प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर लिखा, पुलिस की बैरिकेड, ED की गीदड़ भभकियां, लाठी-वाटर कैनन सच्चाई की आंधी को नहीं रोक सकते। सच्चाई की बुलंद आवाज का नाम है राहुल गांधी।
Rahul Gandhi ED Inquiry Live:
Rahul Gandhi ED Enquiry Live
  • ED के समक्ष पेश होने से पहले राहुल गांधी पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
  • राहुल गांधी जिंदाबाद, जिंदाबाद का गाना भी बजते हुए सुना गया। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में बजते हुए इस गाने को रिकोर्ड किया गया है।
  • केंद्र द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग के खिलाफ जम्मू और बेंगलुरु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

  • ईडी में पेशी से पहले प्रियंका गांधी राहुल गांधी से मिलने पहुंचीं हैं।
  • अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में जो हो रहा है उसका हम विरोध कर रहे हैं। पीएम देश को संदेश दें कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
  • राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी से पहले कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती से पता चलता है कि मोदी सरकार कांग्रेस से डर गई है। सुरजेवाला ने कहा कि आज फिर एक गांधीवादी ‘सत्याग्रह’ का आगाज होग।. वह बोले कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को झुकाने के लिए पीएम मोदी पिछले 8 साल से एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता देश के साधारण व्यक्ति, मध्यम वर्ग, गरीब और दलित की आवाज उठाने के अपने कर्तव्य पर अडिग हैं. हम लोकतंत्र के सिपाही हैं और संविधान के रखवाले. हम न डरेंगे और न झुकेंगे और हर भाजपाई हथकंडे को विफल करेंगे।


  • भाजपा के नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा निकाले जा रहे मार्च को लेकर कहा कि दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमनें गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से एक मार्च निकालने की कोशिश की थी लेकिन दिल्ली में अनुमति नहीं मिली। मुझे लगता है कि ये लोग जिस तरह एजेंसी का दुरूपयोग कर रहे हैं वो जगजाहिर है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी और तमाम नेताओं पर 7-8 साल से बंद केस डाले गए।

  • कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस नेता एकजुट रहेंगे। पुलिस का इस्तेमाल अलग मकसद के लिए किया जा रहा है, लेकिन हम अपने काम को आगे बढ़ाते रहेंगे।
  • Rahul Gandhi के समर्थक जगह-जगह समर्थन में मार्च निकाल रहे हैं। दिल्ली स्थित राहुल गांधी के घर के बाहर उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। उन पोस्टरों पर लिखा हैं, “राहुल झुकेगा नहीं”, “सत्य झुकेगा नहीं”, “राहुल जी संघर्ष करो हम आपके साथ हैं”। इसे देखते हुए पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लिया और 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
  • यहां कांग्रेस का एक समर्थक “रावण” का वेश बना कर आया है। उसका कहना है कि केन्द्र सरकार “रावण” का रोल अदा कर ही है, Rahul Gandhi हमारे लिए राम हैं। जब तक वे दफ्तर से बाहर नहीं आएंगे, हम यहीं रहेंगे।
  • पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • दिल्ली पुलिस ने राजधानी में मार्च के लिए कांग्रेस को नहीं दी इजाजत

पेज अपडेट जारी है….

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here